क्या है चक्रवात मोंथा ? किन राज्यों में लाएगा तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
News Image

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात मोंथा विकसित हो रहा है। इसके आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने पर एक खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इसके गहरे दबाव में तब्दील होने और आगे चलकर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं।

ये दबाव क्षेत्र 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में और 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित हो सकता है।

इसके बाद ये उत्तर-पश्चिम तथा फिर उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की सुबह तक एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

आईएमडी का अनुमान है कि ये प्रचंड चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास 28 अक्टूबर की शाम या रात्रि के समय 110 किमी प्रति घंटे तक की अधिकतम हवा की गति के साथ दस्तक दे सकता है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मोंथा चक्रवात के बारे में सतर्क किया है। उन्होंने 26, 27, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई है, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। नायडू ने अधिकारियों को जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है।

ओडिशा सरकार ने भी अपने आपदा तैयारी मॉडल को सक्रिय कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिणी और तटीय जिलों के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा चलने का रेड अलर्ट जारी किया है।

मछुआरों को 26 से 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। जो लोग समुद्री क्षेत्र में हैं, उन्हें तुरंत तट पर लौटने के लिए कहा गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने जिला कलेक्टरों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने किसी भी स्थिति के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा राज्य आपदा मोचन बल (ओडीआरएएफ), अग्निशमन सेवा की टीमों को पहले से ही तैयार रखा है।

पुजारी ने यह भी कहा कि राज्य के तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों के लगभग 15 जिलों के मौसम की बदली हुई स्थिति से प्रभावित होने की संभावना है और पिछले अनुभवों के आधार पर सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

बता दें कि मोंथा का मतलब सुगंधित फूल होता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सलमान खान आतंकी घोषित! जानिए भाईजान के किस बयान पर बिलबिलाया पाकिस्तान

Story 1

सख्त कार्रवाई होगी... ऐसे मामलों में न पार्टी, न व्यक्ति, न राजनीति देखता हूं : CM फडणवीस

Story 1

UPI ने बचाई यात्री की फ्लाइट! बस में भूला बैग, एयरपोर्ट स्टाफ ने ऐसे किया कमाल

Story 1

एलन मस्क की Starlink भारत में जल्द! जानिए कीमत, जियो से होगी सस्ती या महंगी?

Story 1

लापरवाही का नतीजा: तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, राइडर घायल!

Story 1

मैहर में धर्म परिवर्तन का आरोप: पादरियों पर महिलाओं को लालच देकर ईसाई बनाने का प्रयास

Story 1

बाइक पर पटाखे और हवा में स्टंट: बाइकर की खतरनाक करतब देख लोग हैरान

Story 1

सलमान खान के इस बयान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, घोषित हुए आतंकवादी !

Story 1

पीएम मोदी के लिए नकली यमुना! AAP का दावा - छठ पर वासुदेव घाट जाएंगे प्रधानमंत्री

Story 1

अडानी के साथ हैं, अडानी के साथ रहेंगे : एलआईसी पर संजय सिंह का बड़ा आरोप, सरकार पर निशाना