कुआलालंपुर, मलेशिया: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मलेशिया पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। लेकिन, उतरते ही उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सबकी निगाहें उन पर टिक गईं।
ट्रंप ढोल की थाप पर नाचने लगे और अपने अनोखे डांस से सबका ध्यान आकर्षित किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में राष्ट्रपति एयरफोर्स वन के पास हवाई अड्डे के टरमैक पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके डांस स्टेप को देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे।
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी वहां मौजूद थे और ट्रंप के डांस को देखकर मुस्कुरा रहे थे। लोगों को ट्रंप का यह अंदाज काफी पसंद आया।
वायरल वीडियो में ट्रंप को मलेशिया के प्रमुख जातीय समूहों के लोगों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। इनमें बोर्नियो के मूल निवासी, मलय, चीनी और भारतीय शामिल हैं। नर्तकों के रंग-बिरंगे परिधान इस डांस को और भी आकर्षक बना रहे हैं।
ट्रंप इस समय तीन देशों के दौरे पर हैं। आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे जापान और फिर दक्षिण कोरिया जाएंगे।
अपनी दूसरी एशिया यात्रा के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेशिया के साथ एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दक्षिण-पूर्व एशिया में अमेरिका के व्यापार को मजबूत करेगा और चीन की बढ़ती आर्थिक ताकत के खिलाफ एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। अब ट्रंप की नजर जापान और दक्षिण कोरिया पर है, जहां वे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका की स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
MUST WATCH!
— Margo Martin (@MargoMartin47) October 26, 2025
President @realDonaldTrump dances at Malaysian arrival ceremony 🇺🇸🇲🇾 pic.twitter.com/e7Zrw3L35Y
महिला विश्व कप: सेमीफाइनल से पहले भारत को झटका, स्टार ओपनर प्रतीका रावल हुईं चोटिल
विमान से उतरते ही ट्रंप का जोरदार ठुमका, मलेशिया के पीएम भी हुए हैरान!
सऊदी अरब में फंसे भारतीय युवक की दर्दनाक कहानी: सच्चाई आई सामने!
एक सच्चा धर्म वही है जो... संत नामदेव जयंती पर बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
नशे में गाड़ी चलाने वाले आतंकी ! हैदराबाद पुलिस का सख्त रवैया
बाप रे! 300 करोड़ की हैट्रिक! ड्यूड एक्टर ने कांतारा को भी छोड़ा पीछे
मॉनिटर छिपकली ने तेंदुए को सिखाया सबक, पूंछ से किया ऐसा वार कि भागने पर हुआ मजबूर!
श्रेयस अय्यर की चोट ने बढ़ाई मुश्किलें, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से फिर ब्रेक?
चक्रवाती तूफान मोंथा : 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट पर तबाही की आशंका, सेना हाई अलर्ट पर
बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज की पूर्व पत्नी की एंट्री? सलमान के इशारे से उड़े अभिषेक के होश!