वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा का उनके अनुयायी बेसब्री से इंतजार करते हैं। कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण भक्त परेशान थे।
महाराज ने जब दोबारा पदयात्रा शुरू की, तो उनके दर्शन के लिए भक्त सड़कों पर उमड़ पड़े। वृंदावन में भी उनके दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।
प्रेमानंद महाराज ने श्री कृष्ण शरणम् कॉलोनी से राधा केली कुंज तक पदयात्रा शुरू की। उनके दर्शन के लिए देर रात से ही भक्त सड़कों पर लाइन लगाकर खड़े रहे।
महाराज केली कुंज आश्रम तक भक्तों को रात में दर्शन देने के लिए पदयात्रा के रूप में निकलते हैं। उन्होंने फिर अपने पुराने रूट पर ही पदयात्रा शुरू कर दी है।
उनके दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। लोग दर्शन के लिए दीवारों पर चढ़े नजर आए। उनका आशीर्वाद पाने के लिए लोगों में होड़ रही।
श्री कृष्ण शरणम् कॉलोनी से राधा केली कुंज तक की यात्रा में भक्त देर रात से ही लाइन में लगे रहे। वीकेंड की छुट्टी के चलते करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।
प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइन दिखी। रास्ते में लोगों ने उनके लिए फूलों की रंगोली बनाई थी और जमकर राधा नाम जप किया।
बताया जा रहा है कि वीकेंड छुट्टी होने के कारण उनके दर्शन के लिए लगभग 1 लाख से अधिक लोग पहुंचे थे।
गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज काफी दिनों से बीमार थे। लंबे समय से किडनी रोग ग्रसित होने के कारण उनका डायलिसिस भी नियमित तौर पर चलता रहता है। हाल ही में उनके कई जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए।
भक्तों की बेचैनी को समझते हुए उन्होंने खुद एक वीडियो में कहा था कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। आंखें खुल रही हैं और हाथों की सूजन कम है।
*मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. श्री कृष्ण शरणम् कॉलोनी से राधा केली कुंज तक की यात्रा में भक्त देर रात से ही लाइन में लगे रहे. वीकेंड की छुट्टी के चलते करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे.#Mathura |… pic.twitter.com/2xhqkxhF9i
— NDTV India (@ndtvindia) October 26, 2025
आज भी गरीब हूं : I-Popstar में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के छलके आंसू
वन लास्ट टाइम : रोहित शर्मा का रहस्यमय संदेश, सोशल मीडिया पर मची खलबली
देसी एलन मस्क बनने की कोशिश: मुंह में रॉकेट दबाकर लगाई आग, हुआ हैरान करने वाला नतीजा
10 करोड़ दो, वरना बेटे को मार देंगे: बीजेपी सांसद से रंगदारी मामले में एक गिरफ्तार
विमान से उतरते ही ट्रंप का जोरदार ठुमका, मलेशिया के पीएम भी हुए हैरान!
लालू यादव को बिहार चोर ही समझता है: सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर हमला, बताया रंगा सियार
अफगानिस्तान ने पानी रोका तो ख्वाजा आसिफ ने दी खुली जंग की धमकी
रोहित शर्मा का सिडनी को आखिरी अलविदा , क्या लेंगे संन्यास?
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़: कौन है आरोपी अकील खान?
एयर इंडिया की उड़ान में कॉकरोच को फांसी : लॉगबुक एंट्री से मचा हड़कंप!