आने वाले कुछ दिनों में देश में भयंकर चक्रवाती तूफान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हवाओं की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान की सक्रिय गतिविधियों को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में साइक्लोन का अलर्ट जारी किया है।
अनुमान है कि 26 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है, जो और तेज होगा। 28 अक्टूबर की शाम या रात को यह आंध्र प्रदेश के तट पर काकीनाडा के पास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच टकरा सकता है।
चक्रवाती तूफान के दौरान ओडिशा में 90-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 27 अक्टूबर को ओडिशा में भारी बारिश होने की भी आशंका है।
ओडिशा के कई जिलों में 28 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान के प्रवेश करने की संभावना है। गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में 27 से 29 अक्टूबर के बीच बहुत भारी बारिश और 60 से 80 किमी/घंटा तक की हवाएं चल सकती हैं। 28 अक्टूबर को यह साइक्लोन आंध्र प्रदेश में भी दस्तक दे सकता है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना डिप्रेशन 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गोवा से लगभग 450 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 430 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। अगले 24 घंटों में यह दबाव और आगे बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल इसका भारतीय तटों पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
समुद्र में ऊंची लहरों की संभावना को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
A) #Depression over eastcentral #Arabian Sea
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 25, 2025
The Depression over eastcentral Arabian Sea moved west-northwestwards with a speed of 12 kmph during past 6 hours and lay centered at 1130 hrs IST of today, the 25th October 2025, over the same region, near latitude 16.6°N &… pic.twitter.com/mMrhbadsNi
सऊदी अरब में फंसे युवक के दावे में आया ट्विस्ट, सरकार ने बताया निराधार
दिल्ली में बीच सड़क पर गुंडागर्दी: अधेड़ को रॉड से पीटा, वीडियो वायरल
क्या नशे में था बाइक सवार? कुरनूल बस हादसे के लिए जिम्मेदार शख्स का नया वीडियो आया सामने
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़: देश की छवि पर धब्बा!
तरनतारन उपचुनाव: 15 उम्मीदवार मैदान में, 11 नवंबर को मतदान
नायक नहीं, खलनायक हैं वो : तेजस्वी यादव पर बीजेपी का फिल्मी तंज
बिहार चुनाव 2025: भाजपा 101 सीटों पर लड़ेगी, 6 जिलों में नहीं उतारेगी उम्मीदवार
पाकिस्तानी जवान का फटा जूता और भारतीय जवान ने यूं बचाई लाज
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन, जॉनी लीवर ने जताया गहरा दुख
सपा में सब ठीक नहीं? आजम खान के बयान से सियासी हलचल