प्रयागराज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की कहानी में नया मोड़ आया है। वीडियो में एक युवक भोजपुरी भाषा में दावा कर रहा है कि वह नौकरी करने के लिए प्रयागराज से सऊदी अरब आया था, लेकिन वहां फंस गया है।
युवक के अनुसार, कंपनी वालों ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया है। वह अपनी मां के पास वापस जाना चाहता है। उसने इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की ताकि वह सऊदी अरब से भारत वापस पहुंच सके। वीडियो को 24 घंटे के भीतर 140,000 से अधिक बार देखा गया।
सऊदी अरब में मौजूद भारतीय दूतावास ने इस वीडियो पर ध्यान दिया है। हालांकि, सऊदी अरब सरकार ने युवक के दावे को निराधार बताया है। सऊदी पब्लिक सिक्योरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा है कि वीडियो में एक प्रवासी द्वारा अपने देश लौटने की इच्छा व्यक्त करने का दावा झूठा है। उनका कहना है कि युवक ने सोशल मीडिया पर अपने दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए यह वीडियो बनाया था।
प्रयागराज के तहसील हंडिया ब्लॉक-प्रतापपुर थाना सरायममरेज के अंतर्गत मियांकापूरा का रहने वाला है ये लड़का।
भारतीय दूतावास ने कहा कि वे उस युवक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक के स्थान, प्रांत, संपर्क नंबर या नियोक्ता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिसके कारण आगे की कार्रवाई करना मुश्किल हो रहा है। दूतावास ने दिल्ली में रहने वाली वकील कल्पना श्रीवास्तव से वीडियो के स्रोत से अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया है। इस वीडियो को कल्पना श्रीवास्तव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए शेयर किया था।
भारतीय दूतावास ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से भी संपर्क किया है। चूंकि युवक ने ख़ुद को प्रयागराज का निवासी बताया है, इसलिए दूतावास ने उसके परिवार को स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया है।
वीडियो में युवक कहता है, भइया, हमार घर इलाहाबाद बा। हमरे गांव का नाम शेखपुर बा। तहसील हंडिया, थाना सराय ममरेज। हम भइया सऊदी आय अही। हम सऊदी में फंस गय अही। कपिलवा पासपोर्ट रख लेहे अहे। घर जाने की बात कहने पर कपिल हमको मारने की धमकी दे रहा है। भैया इ वीडियो इतना शेयर करा कि हम आप सबके सपोर्ट से इंडिया आए सकी। आप लोग चाहे हिंदू हो या मुसलमान, इस वीडियो को खूब शेयर करो। भाई हेल्प कर दो प्लीज यार। मैं मर जाऊंगा। मुझे मेरी मां के पास जाना है। ये वीडियो इतना शेयर करो कि प्रधानमंत्री तक ये वीडियो जानी चाहिए। प्लीज मेरी हेल्प करो।
*प्रयागराज के तहसील हंडिया ब्लॉक-प्रतापपुर थाना सरायममरेज के अतंर्गत मियांकापूरा के रहने वाला है ये लड़का। pic.twitter.com/o8YgJBu0ba
— कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) October 24, 2025
बिग बॉस 19: वीकेंड के वार में सलमान खान का फूटा गुस्सा, एविक्शन में ज़बरदस्त उलटफेर!
रामलला के दर्शन समय में बड़ा बदलाव, जानने से पहले न जाएं मंदिर!
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की हड़ताल से थमे वाहनों के पहिए, यात्रियों को भारी परेशानी
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़: आरोपी अकील पहले भी कर चुका है वारदातें, लंगड़ाता दिखा वीडियो में
इंदौर में विदेशी महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, आरोपी की पुलिस ने की कुटाई
तेज प्रताप का तेजस्वी पर हमला: मरना कबूल, RJD में वापसी नहीं
दक्षिणी दिल्ली में MCD कर्मचारी पर सरेआम रॉड से हमला, वीडियो वायरल, FIR दर्ज
IND vs AUS: सिडनी में रोहित शर्मा का खास शतक , बनाया बड़ा कीर्तिमान
जनसेवा का नया अध्याय: खान सर का अस्पताल जल्द खुलेगा, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी
आंध्र बस त्रासदी: 20 मौतों का जिम्मेदार कौन? CCTV में दिखे संदिग्ध युवक, जांच में आया नया मोड़!