इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने वाली दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों का पीछा करने और उनमें से एक के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार अकील खान पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद गहन जांच कर रही है।
एक वीडियो फुटेज में आरोपी अकील खान लंगड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अकील खान पर इंदौर के कई थानों में लगभग 8 मामले दर्ज हैं। उस पर पहले भी चोरी और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। वह कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
अधिकारियों ने बताया कि अकील खान का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इतने अपराधों के बावजूद वह जेल से बाहर कैसे आ जाता था।
अकील खान के लंगड़ाते हुए दिखने के बारे में पूछे जाने पर इंदौर पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ की घटना के सात घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस जब उसे पकड़ने गई तो वह भागने लगा, जिसके कारण उसके हाथ पैर में चोटें आ गईं।
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में महिला विश्व कप के मैच हो रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रेडिसन होटल में ठहरी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ी होटल से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक कैफे तक पैदल जा रही थीं, तभी बाइक सवार आरोपी ने उनमें से एक के साथ छेड़खानी की और गलत तरीके से छुआ।
महिला खिलाड़ी ने अपने सुरक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी। पुलिस को खबर मिलते ही छह थानों को अलर्ट कर दिया गया और आजाद नगर निवासी अकील को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने जब महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी की तो एक राहगीर ने बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया। एक अन्य कार सवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
इस मामले में इंटेलिजेंस चूक की भी संभावना जताई जा रही है क्योंकि होटल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी।
*आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में भाग ले रहीं दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों का इंदौर में पीछा कर और उनमें से एक के साथ छेड़छाड़ मामले का आरोपी अकील खान पुलिस के साथ एक वीडियो फुटेज में लंगड़ाता नजर आ रहा है। #Australia #ICCWomensCricket pic.twitter.com/DOnWacuEsK
— Hindustan (@Live_Hindustan) October 25, 2025
महिला डॉक्टर प्रेम संबंध में! आत्महत्या मामले में सतारा पुलिस का नया खुलासा!
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से छेड़छाड़: अकील को ऐसी सजा, पुरखे भी दहल जाएंगे!
चौंकाने वाला खुलासा: क्या अमेरिका के पास थी पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की चाबी?
होली में पिता खोया, दिवाली से पहले बेटे की अर्थी उठी
विराट कोहली ने तोड़ा संगकारा का विश्व रिकॉर्ड, सचिन के बाद बने दूसरे बल्लेबाज!
सर क्रीक पर भारतीय युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में खलबली, मुनीर ने भी जारी किया NOTAM!
स्मृति मंधाना बनाम विराट कोहली: कौन है बेहतर बल्लेबाज?
IND vs AUS: तीसरे वनडे में टीम इंडिया करेगी दो बड़े बदलाव, ऑस्ट्रेलिया आजमाएगा बेंच स्ट्रेंथ!
पाकिस्तानी जवान का फटा जूता और भारतीय जवान ने यूं बचाई लाज
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर लठमार - अमित शाह का दावा