दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी (DPCC) की रिपोर्ट के अनुसार यमुना नदी का पानी इतना मैला हो गया है कि वह नहाने लायक भी नहीं रहा है। रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यमुना में बीओडी और फेकल कोलीफॉर्म का स्तर बहुत अधिक है।
छठ महापर्व से ठीक पहले आई इस रिपोर्ट ने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। DPCC ने 9 अक्टूबर को यमुना के पानी का सैंपल लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना का पानी लोगों के स्नान और उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं है।
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा की भव्य तैयारियों की घोषणा की है और यमुना नदी पर छठ पूजा पर सालों से लगा प्रतिबंध हटाने की बात कही है।
वहीं आम आदमी पार्टी (आप) लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। DPCC की रिपोर्ट ने विपक्ष को दिल्ली सरकार को घेरने का मौका दे दिया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में कई छठ घाटों का उद्घाटन किया और कहा कि इस साल यह त्योहार पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।
सीएम ने लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में बने छठ घाट का उद्घाटन करते हुए कहा कि झूठ फैलाना आप की आदत है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 1500 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि यमुना तट पर 17 स्थानों पर कई किलोमीटर लंबे हिस्से को उत्सव के लिए विकसित किया जा रहा है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साल छठ की सुंदरता और भव्यता ऐसी होगी जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में कोई विकास कार्य किए बिना सत्ता में 11 साल बर्बाद कर दिए।
आज लक्ष्मी नगर विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं और नव-निर्मित छठ घाट का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 24, 2025
यह घाट न केवल पूर्वांचली भाई-बहनों की आस्था का प्रतीक है, बल्कि दिल्ली के सांस्कृतिक गौरव और सहभागिता की पहचान भी बनेगा।
आज भाजपा सरकार के नेतृत्व में जिस समर्पण और… pic.twitter.com/r5OI3S3rMO
नशे में धुत्त बाइक सवार बना कुरनूल बस अग्निकांड का कारण, 20 की मौत
तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान: तेजस्वी यादव अभी जन नायक नहीं बन सकते!
बाहुबली फैंस के लिए खुशखबरी! बाहुबली: द एपिक का ट्रेलर हुआ रिलीज़, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
इंजन फेल होने से बड़ा हादसा! मिलिट्री विमान की क्रैश-लैंडिंग, बाल-बाल बचे पायलट
क्या नशे में था बाइक सवार? कुरनूल बस हादसे के लिए जिम्मेदार शख्स का नया वीडियो आया सामने
7 ओवर में 7 विकेट! ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अलाना किंग ने तोड़ा 43 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
बंगले पर तांडव! कांग्रेस नेता का सामान सड़क पर, बिना नोटिस बेदखली
राहुल गांधी का रेलवे पर हमला: 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं? , भीड़ पर उठाए सवाल
जनसेवा का नया अध्याय: खान सर का अस्पताल जल्द खुलेगा, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी
सरकार का बड़ा फैसला: 31 पुरानी कस्टम ड्यूटीज हुईं मर्ज!