किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। इसके काटने से बचना मुश्किल होता है। आमतौर पर लोग इस सांप से दूर रहने में ही समझदारी समझते हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी हिम्मत और तकनीक से इसे पकड़ लेते हैं।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में एक आदमी किंग कोबरा को पकड़ने की तकनीक सिखा रहा है, जो बेहद आश्चर्यजनक है।
वीडियो में एक शख्स किंग कोबरा के सामने खड़ा है और अपने हाथों को पीठ के पीछे रखकर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। सांप तुरंत आक्रमण करने की मुद्रा में आ जाता है, जिससे डरकर आदमी पीछे हट जाता है।
फिर एक दूसरा व्यक्ति उसे किंग कोबरा पकड़ने का तरीका सिखाता है। एक हाथ में सांप के आकार की छड़ी है और मुंह में सिगरेट। वह दूसरे हाथ से तकनीक का प्रदर्शन करता है। वह पहले किंग कोबरा के मुंह के सामने अपना हाथ हिलाता है और फिर धीरे-धीरे उसे पकड़ने की कोशिश में पीछे ले जाता है। इस तरह सांप को काबू में किया जाता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप से छेड़छाड़। पहला आदमी सांप का ध्यान भटकाता है, लेकिन सांप बहुत एक्टिव है और तुरंत हमला करता है। फिर दूसरा व्यक्ति सिगरेट पीते हुए सांप को पीछे से पकड़कर काबू में करता है। यह कला है या जादू?
इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इस तरह के स्टंट को खतरनाक बताया है और इसे जानलेवा खतरा बताया है। उनका कहना है कि किंग कोबरा को छेड़ना कोई खेल नहीं है, और जरा सी भी गलती जानलेवा हो सकती है। सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही समझदारी है।
किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप से छेड़खानी..
— Abhinav MDL🐦 (@abhinav3096) October 22, 2025
पहला व्यक्ति सांप का ध्यान दूसरी तरफ आकर्षित करता है,लेकिन सांप बहुत एक्टिव है,तुरंत वार कर देता है..👾
दूसरा व्यक्ति सिगरेट पीते हुए सांप को पीछे की तरफ से पकड़ता है,सांप को अपने काबू में कर लेता है,यह कला है या जादू? pic.twitter.com/3COI5JpVyp
PSL टीम मालिक ने PCB का लीगल नोटिस सरेआम फाड़ा, मोहसिन नकवी को दिखाई औकात
क्या आर्यन खान बॉलीवुड में लाएंगे राज कॉमिक्स के सुपरहीरो?
ट्रंप की अपील पर भारत-चीन ने रूस से तेल खरीदना घटाया? अमेरिका का दावा, भारत का इनकार
मरना कबूल है, RJD में दोबारा नहीं जाऊंगा : तेजप्रताप यादव का दो टूक जवाब
बिहार में तेजस्वी की चुनावी हुंकार: मुख्यमंत्री बने तो 14 करोड़ लोग होंगे चिंता मुक्त
अब लालटेन नहीं चाहिए: मोदी का RJD-कांग्रेस पर करारा वार, नीतीश बने CM उम्मीदवार
बिहार चुनाव: मुस्लिम फैक्टर किसके पक्ष में? किसको फायदा, किसको नुकसान?
मैं मर जाऊंगा... सऊदी अरब में फंसे भारतीय की गुहार, वीडियो से मचा हड़कंप!
RJD का मतलब रंगबाजी, जंगलराज, डकैती: बिहार में शिवराज का हमला, NDA का रामराज का वादा
बहन डर गई...! लड़की ने सिर पर रखकर जलाया पटाखों का डिब्बा