मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाईदूज के विशेष कार्यक्रम में लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें 1 करोड़ 26 लाख से अधिक बहनें मिली हैं, जो उनका सौभाग्य है। सरकार बहनों के जीवन में नई रोशनी और खुशी जोड़ रही है।
मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों के साथ संवाद में राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भावी प्राथमिकताओं की जानकारी साझा की। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश की सभी लाडली बहनों को अब हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे।
डॉ. यादव ने कहा कि बहनों के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों की समृद्धि का सीधा मार्ग है और जरूरत के समय यह योजना बहनों को बड़ा संबल और सहयोग प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार लाडली बहनों को अब तक 29 किस्तों में लगभग 45 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि दे चुकी है। उन्होंने कहा कि बहनों की मुस्कान ही मध्यप्रदेश की और उनकी सरकार की जमा पूंजी है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जून 2023 में शुरू हुई थी। तब से, करोड़ों रुपये की राशि बहनों के खातों में भेजी गई है।
मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त की कि बहनों ने इस पैसे से सिलाई मशीन, फोटोकॉपी मशीन खरीदी, अचार-पापड़ का बिजनेस शुरू किया, या बकरी और गाय खरीदकर डेयरी शुरू की। अब वे अपनी कमाई से बच्चों को अच्छी शिक्षा और परिवार को अच्छा जीवन देने में सफल हो रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। भाईदूज बहन के आशीर्वाद और भाई के उत्तरदायित्व का पर्व है। मध्यप्रदेश इस परंपरा को जीवित रख रहा है और इसे समाज की ताकत बना रहा है।
कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से बहनें सशक्त हुई हैं और उन्हें अपने व्यवसाय और स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिली है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगारपरक नीति तैयार की है, जिसके तहत बहनों को उद्योग में काम करने पर 5 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। बहनों को उद्योग स्थापित करने पर 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बहनों के नाम पर मकान, दुकान और जमीन की रजिस्ट्री कराने पर भी छूट दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को नि:शुल्क आवास प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद सदैव सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बहनों के कल्याण में जी-जान से लगी है और प्रदेश में एक ऐसा वातावरण बना रही है, जहां बहनें निश्चिंत होकर दिन हो या रात, किसी भी समय काम कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम कानूनों में संशोधन किया गया है और नियोक्ताओं के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा की पूरी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई औद्योगिक क्षेत्रों में अब वर्किग वूमन हॉस्टल/आश्रय गृह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
*मध्यप्रदेश सरकार बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कर रही काम
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 23, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बहनों के साथ मनाया भाईदूज पर्व @DrMohanYadav51 @mp_wcdmp #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/KF9zHsmJHk
अश्विन की रहस्यमयी पोस्ट से मचा बवाल, फैंस बोले फिर से खेल गए मास्टरमाइंड!
सड़क पर जलते स्काई शॉट में फंसी टिर्री, कैमरे में कैद हुआ डरावना मंजर
₹79,000 करोड़ के रक्षा सौदे: सेनाओं की बढ़ेगी ताकत!
गाड़ी पार्किंग पर बवाल: भाजपा नेता ने व्यापारी से नाक रगड़वाई, पार्टी ने लिया एक्शन
स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं का शर्मनाक कृत्य, वीडियो हुआ वायरल!
इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा इस चप्पल के ब्रांड का नाम, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
रूस पर अमेरिका का सैंक्शन बम : तेल कंपनियों पर प्रतिबंध, EU भी सख्त
राहुल गांधी को जिनमें दिखता है महात्मा गांधी का डीएनए , मनीष शर्मा बने यूथ कांग्रेस के प्रभारी
डिट्रांज़िशन का खौफनाक सच: पबर्टी ब्लॉकर्स और हार्मोन ने किशोरों को किया तबाह!
भारतीय सेना की नई ढाल, भैरव बटालियन दुश्मन की उड़ाएगी नींद