राहुल गांधी को जिनमें दिखता है महात्मा गांधी का डीएनए , मनीष शर्मा बने यूथ कांग्रेस के प्रभारी
News Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनीष शर्मा को यूथ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है।

मनीष शर्मा का कांग्रेस से लम्बा नाता रहा है। वो लगभग चौदह वर्षों से कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई और युवा इकाई यूथ कांग्रेस में आंतरिक चुनाव का काम देख रहे थे।

राजनीति में आने से पहले, मनीष शर्मा ने भोपाल से इंजीनियरिंग करने के बाद कुछ समय विदेश में नौकरी भी की।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सटे अशोक नगर के रहने वाले मनीष शर्मा को राहुल गांधी लगभग आठ साल पहले एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाना चाहते थे।

सूत्रों के अनुसार, उस समय एनएसयूआई की एक बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि मनीष में महात्मा गांधी का डीएनए दिखाई देता है।

हालांकि, तब आंतरिक विरोध के कारण राहुल उन्हें अपनी इच्छानुसार पद नहीं दे पाए थे।

मनीष शर्मा को कृष्णा अल्लावरु की जगह यूथ कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है जो वर्तमान में बिहार के प्रभारी हैं।

कृष्णा लगभग आठ वर्षों से यूथ कांग्रेस के प्रभारी थे। बिहार प्रभारी बनने के बाद भी उनके पास यूथ कांग्रेस का अतिरिक्त प्रभार था।

बिहार चुनाव के बीच पार्टी द्वारा कृष्णा अल्लावरु को यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने की घोषणा की टाइमिंग महत्वपूर्ण है।

बिहार में टिकट बंटवारे को लेकर कृष्णा अल्लावरु पर सवाल उठाने वाले नेता इस घोषणा को पार्टी की कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं।

अब मनीष शर्मा को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।

लगभग एक साल पहले उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। अब शर्मा और चिब की जोड़ी के पास यूथ कांग्रेस की कमान होगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पेट्रोल पंप पर हाथापाई: एसडीएम ने जड़ा थप्पड़, कर्मचारी ने दिया करारा जवाब!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, मुकेश सहनी समेत कई बनेंगे उपमुख्यमंत्री

Story 1

भीलवाड़ा एसडीएम थप्पड़ कांड: पत्नी की शिकायत के बाद खुला बिना तलाक दूसरी शादी का राज!

Story 1

भारतीय मूल के ड्राइवर का अमेरिका में कहर, ट्रक से रौंदे वाहन, 3 की मौत

Story 1

लाइव मैच में श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा से कहा, मेरे को मत बोलो ना फिर!

Story 1

अगर मर्द हो तो हमसे लड़ो : TTP की पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर को खुली चुनौती

Story 1

रांची: एक ही मुस्लिम परिवार को 11 टेंडर, इत्तेफाक या लूट?

Story 1

शून्य पर आउट होने के बाद कोहली का इशारा, संन्यास की अटकलें तेज!

Story 1

कैलिफ़ॉर्निया में दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रक ने रौंदे कई वाहन, 3 की मौत

Story 1

दुनिया में तनाव! ट्रम्प के युद्ध जैसे कदम से भड़के पुतिन, रूस की अगली चाल क्या?