भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवी मुंबई में चल रहे आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 24वें मुकाबले में इतिहास रच दिया है।
प्रतिका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 10वें ओवर में सोफी डिवाइन की गेंद पर चौका मारकर वनडे में अपने एक हजार रन पूरे किए।
उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 23 पारियों में हासिल की है। इसके साथ ही प्रतिका महिला वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गई हैं।
प्रतिका ने डेब्यू के बाद सिर्फ 304 दिनों के भीतर यह कीर्तिमान स्थापित किया है। डेब्यू करने के बाद सबसे कम दिनों में एक हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अब प्रतिका के नाम दर्ज हो गया है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड लौरा वोल्वार्ड्ट के नाम था, जिन्होंने 734 दिनों में ऐसा किया था।
प्रतिका ने 22 दिसंबर, 2024 को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट ने 7 फरवरी, 2016 को अपना डेब्यू किया था और 10 फरवरी, 2018 को उन्होंने एक हजार वनडे रन पूरे किए थे।
महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली बल्लेबाज (पारी के हिसाब से):
Milestone achieved! ✅
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2025
1⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs in just 23 innings! 👏
Pratika Rawal becomes the joint-fastest to get there 👍
Updates ▶️ https://t.co/AuCzj0X11B#TeamIndia | #WomenInBlue | #INDvNZ | #CWC25 pic.twitter.com/d7Qhz1UfkO
क्या एडिलेड में विराट कोहली का अंतिम मैच था? दर्शकों का भावुक विदाई इशारा
रूस पर अमेरिका का सैंक्शन बम : तेल कंपनियों पर प्रतिबंध, EU भी सख्त
पेट्रोल पंप थप्पड़कांड: FIR कराने वाली महिला निकली SDM की फर्जी पत्नी!
पंजाब के किसान की चेतावनी: बोनस दो, वरना पराली जलाएंगे!
भारतीय सेना की नई ढाल, भैरव बटालियन दुश्मन की उड़ाएगी नींद
विराट कोहली लगातार दूसरी बार डक पर आउट, क्या संन्यास का है संकेत?
बच के रहना रे बाबा : पीएम मोदी के मलेशिया दौरे रद्द होने पर कांग्रेस का तंज
भारत की आड़ में चीन पर निशाना! ट्रम्प की जिनपिंग को धमकी - समझौता नहीं तो 155% टैरिफ!
क्या दो शून्य के बाद विराट कोहली का करियर खत्म? गावस्कर ने दिया करारा जवाब!
एडिलेड में 17 साल बाद भारत की हार, कप्तान गिल ने बताई ये वजह!