IND vs AUS: रन लेने पर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर में तीखी बहस!
News Image

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बीच रन लेने को लेकर मैदान पर बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के दौरान घटी।

भारतीय पारी के 14वें ओवर में, जोश हेजलवुड की गेंद पर रोहित शर्मा रन लेना चाहते थे, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े श्रेयस अय्यर ने मना कर दिया। इसके बाद रोहित ने अय्यर से कहा कि वहां सिंगल हो सकता था।

वायरल वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत साफ सुनाई दे रही है।

रोहित: अरे श्रेयस, ये सिंगल था। अय्यर: आप करके देखो, मुझे मत बोलो ना फिर। रोहित: तो आपको पहले कॉल करना होगा, वो (हेज़लवुड) सातवां ओवर डाल रहा है। अय्यर: मुझे नहीं पता कि वो किस एंगल पर दौड़ रहा है.. कॉल करो। रोहित: मैं आपको वो कॉल नहीं दे सकता। अय्यर: ये आपके सामने है। रोहित: सिर न में हिलाते हुए..

इस बहस के बावजूद, दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। रोहित शर्मा ने 97 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 7 चौके शामिल थे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 77 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए।

अक्षर पटेल ने भी 41 गेंदों में 44 रनों की उपयोगी पारी खेली। निचले क्रम में हर्षित राणा (नाबाद 24) और अर्शदीप सिंह (13) ने तेजी से रन बनाकर भारत को 264 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट हासिल किए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

EPFO दे रहा है घर खरीदने के लिए एडवांस, जानिए कैसे मिलेगा पैसा!

Story 1

दूसरे मैच में कोहली का डक और हाथ हिलाकर अभिवादन: क्या संन्यास की ओर इशारा?

Story 1

बाल पकड़कर घसीटा, चीखती रही लड़की: UP पुलिस की गुंडागर्दी कैमरे में कैद

Story 1

बाप रे बाप! इलेक्ट्रिक केतली में करोड़ों का गांजा, दिल्ली एयरपोर्ट पर तस्कर धरा गया

Story 1

मालाड में दर्दनाक हादसा: खेलते हुए 7 साल के बच्चे को कार ने कुचला, वीडियो आया सामने

Story 1

अश्विन की रहस्यमयी पोस्ट से मचा बवाल, फैंस बोले फिर से खेल गए मास्टरमाइंड!

Story 1

पंजाब के किसान की चेतावनी: बोनस दो, वरना पराली जलाएंगे!

Story 1

अगर मर्द हो तो मैदान में आओ : तालिबानी कमांडर ने पाक सेना प्रमुख को दी खुली चुनौती, पाकिस्तान में हड़कंप

Story 1

भारत की आड़ में चीन पर निशाना! ट्रम्प की जिनपिंग को धमकी - समझौता नहीं तो 155% टैरिफ!

Story 1

सीसीटीवी में कैद खौफनाक पल! लिफ्ट में फंसा मासूम का हाथ, मां मोबाइल में व्यस्त