बिग बॉस 19 के घर में लगातार लड़ाई-झगड़े और हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। घर में सुबह की शुरुआत कुनिका सदानंद के आरोपों से हुई, जिन्होंने तान्या मित्तल, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट पर ड्यूटी न करने का आरोप लगाया। अभिषेक ने कुनिका को ही घेर लिया।
अमाल मलिक ने तंज कसते हुए कहा कि बाथरूम में ग्रुप प्लानिंग होती है और फिर ये लोग झगड़ा करने आते हैं।
घर में असली तूफान तब आया जब फरहाना ने नीलम पर ताना मारा, जिसके बाद नीलम ने उन्हें वो औरत नहीं है कह दिया। झगड़े में मृदुल तिवारी और अभिषेक बजाज ने नीलम का साथ दिया।
झगड़े में मालती के कूदने से माहौल और गरम हो गया। उन्होंने पिछले झगड़े का हवाला देते हुए नीलम से पूछा कि कल किसने उनका साथ दिया था। बसीर ने कहा कि फरहाना हर झगड़े में नीलम को घसीटती हैं। कुनिका ने फरहाना को बदतमीज और फरहाना ने कुनिका को बेशर्म कहा।
बिग बॉस के घर में रिश्तों की बिसात फिर से बदलती नजर आई। अमाल मलिक ने गौरव के ग्रुप को बिच्छू गैंग नाम दिया। उधर, अभिषेक और बसीर के बीच नेहल से रिश्ते को लेकर तकरार हुई। कुनिका ने अभिषेक और अशनूर की दोस्ती को नकली करार दिया। बसीर ने अभिषेक और अशनूर को कपल कहना शुरू कर दिया।
मालती अचानक गौरव के पास जाकर बैठ गईं, जिस पर शहबाज ने निशाना साधते हुए कहा कि जो कल तक बुराई कर रही थी, आज उसी के पास है। अमाल ने कहा कि दो दुश्मन एक मकसद के लिए दोस्त बने हैं।
दिवाली के मौके पर बिग बॉस ने घरवालों को 120 प्रतिशत वीकली राशन और मिठाई-सजावट का सामान देकर खुश किया। लेकिन फूट की राजनीति ने खुशियों में सेंध लगा दी। अमाल ने मालती को गौरव की टीम से सावधान रहने को कहा, जिसे मालती ने गौरव को बता दिया।
किचन में मालती के खाना बनाने के दौरान नेहल के दखल से तंग आकर मालती वहां से चली गईं। बाद में, फरहाना ने मालती को घटिया औरत तक कह दिया। प्रणित ने फरहाना के इस बर्ताव से नाराजगी जताई।
बिग बॉस ने हॉरर-थीम वाला नॉमिनेशन टास्क शुरू किया, जिसे चेन रिएक्शन का नाम दिया गया। गौरव ने शुरुआत की और नेहल को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद नेहल ने अमाल को सेफ किया, अमाल ने शहबाज को सेफ किया। शहबाज ने प्रणित को नॉमिनेट किया, और प्रणित ने अभिषेक को सेफ किया। अभिषेक ने बसीर को नॉमिनेट किया, और बसीर ने अंत में गौरव को नॉमिनेट कर दिया।
नॉमिनेट हुए सदस्य हैं: गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा, बसीर अली, और प्रणित मोरे।
नॉमिनेशन के बाद मालती ने खुशी जताई कि नेहल और बसीर नॉमिनेट हुए हैं, क्योंकि अब कपल टूटेगा । आने वाले एपिसोड्स में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये नॉमिनेशन किन नए समीकरणों को जन्म देगा और इस बिच्छू गैंग का अगला वार किस पर होगा।
#PranitMore - Abhishek mere bohot hi khaas dost hai aur woh iss ghar mein rehna bhot zyada deserve karta hai!!🥹❤️#AbhishekBajaj - Bhai hai hum🫂
— 𝐀𝐧𝐠𝐞𝐥🧚♀️ (@Abhinoorluv) October 22, 2025
My vote for pranit😭#Abhinoor #BiggBoss19 pic.twitter.com/gj1zH1SFvP
दिल्ली के प्रदूषण पर AAP और बीजेपी में घमासान: सिरसा के बयान पर भारद्वाज का पलटवार
सासाराम में आक्रोश: पुल और सड़क न होने पर ग्रामीणों का वोट बहिष्कार का ऐलान!
स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं का शर्मनाक कृत्य, वीडियो हुआ वायरल!
गद्दाफी का बदला! जेल में सरकोजी को जान से मारने की धमकी
बच्चों तक तो ठीक था, अब कुत्तों को भी स्मार्टफोन का बुखार!
वाराणसी में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला!
4 चोर, 4 मिनट... पेरिस के लूव्र संग्रहालय में धूम 2 स्टाइल में चोरी, AI वीडियो वायरल
आयरलैंड में आक्रोश: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद भड़की हिंसा, पुलिस हेलिकॉप्टर पर लेजर से हमला
विराट कोहली की अफगानिस्तान के विरुद्ध तूफानी शतकीय पारी: आलोचकों को करारा जवाब
दिवाली पर सोन पापड़ी का तोहफा ! भड़के कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर फेंके डिब्बे, वीडियो वायरल