दिवाली पर मनचाहा बोनस न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी गुस्से में सोन पापड़ी के पैकेट ऑफिस के गेट पर फेंकते हुए दिख रहे हैं। कथित तौर पर, यह वीडियो हरियाणा के सोनीपत की एक फैक्ट्री का है।
कर्मचारी पूरे साल दिवाली के मौके पर मिलने वाले बोनस का इंतजार करते हैं। जब हरियाणा के सोनीपत की एक फैक्ट्री के कर्मचारियों को मन मुताबिक बोनस या गिफ्ट वाउचर नहीं मिला, तो उन्होंने विरोध का एक अभूतपूर्व तरीका अपनाया। कंपनी की ओर से दिवाली के मौके पर सोन पापड़ी मिलने पर कर्मचारी बुरी तरह भड़क गए।
विरोध जताने के लिए, कर्मचारियों ने सोन पापड़ी के सारे डिब्बे फैक्ट्री के गेट पर फेंक डाले। वायरल क्लिप में कई कर्मचारियों को फैक्ट्री के गेट के बाहर सोन पापड़ी के डिब्बे फेंकते हुए देखा जा सकता है। बताया गया कि वर्कर्स को दिवाली पर बोनस देने का वादा किया गया था। दिवाली से कुछ दिन पहले, उन्हें नकद बोनस या गिफ्ट वाउचर की जगह सोन पापड़ी के डिब्बे थमा दिए गए, जिससे कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जहां बोनस के मुद्दे को लेकर लोग दो पक्षों में बंट गए हैं। कुछ लोगों ने कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति जताई है। एक यूजर ने टिप्पणी की, एक ही दिन होता है जब कर्मचारी उपहार का इंतजार करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने मालिकों की आलोचना करते हुए लिखा कि वर्कर पूरे साल जीत तोड़ मेहनत करके काम करके देता है और दिवाली पर एक अच्छी सी गिफ्ट की उम्मीद करता है। कुछ लोगों ने तो बोनस देने के लिए कानून बनाने की मांग भी कर दी।
हालांकि, कुछ लोगों ने कर्मचारियों के बर्ताव का कड़ा विरोध किया। एक यूजर ने इस रवैये को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए और यह सिर्फ एक दिखावा है, क्योंकि दिवाली पर कुछ पाने का हक नहीं। इस यूजर ने सलाह दी कि जो भी उपहार मिले उसे विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि काम करने के बदले वेतन दिया जाता है और बोनस कोई बंधन नहीं है, यह खुशी बांटने की बात है। इस यूजर ने यह भी तर्क दिया कि जरूरी नहीं है कि बोनस में पैसे ही दिए जाएं, और यह जानना मुश्किल है कि सभी कंपनियां करोड़ों अरबों नहीं कमाती।
*नोएडा मे एक कंपनी ने दिवाली पर अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में बोनस की जगह सोन पापड़ी दे दिया जिससे कर्मचारी गुस्सा हो गए और सारे गिफ्ट कंपनी के गेट पर ही फेंक दिये pic.twitter.com/QI9f3Td5rv
— ऋषभ त्यागी (वशिष्ठ) (@RISHABH79RAAZ) October 21, 2025
ऑनलाइन कर जल्दी, निकाल: ट्रेन में किन्नर की जबरन वसूली, वीडियो वायरल
कांतारा चैप्टर 1: एक महीने में दूसरी बार सिनेमाघरों में, हॉलीवुड को देगी टक्कर!
नवादा: गोदाम से गायब हुआ 16 लाख का अनाज, टायर के निशान ढूंढ रही पुलिस!
युद्धविराम खत्म! इजरायल ने गाजा पर बरसाए 153 टन बम, ट्रंप की चेतावनी
वायरल वीडियो: क्या खड़गे ने राहुल और तेजस्वी को डुबाने वाला बताया? सच्चाई सामने आई
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे का संकट, कांग्रेस ने उतारा चाणक्य , तेजस्वी ने दिखाया स्वैग
मैं छपरा का बेटा हूं : खेसारी लाल यादव का पत्नी संग रोड शो, छपरा में चुनावी सरगर्मी
गद्दी तो विरासत में मिलती है, बुद्धि नहीं: योगी का अखिलेश पर पलटवार, श्रीराम और त्योहारों से नफरत का लगाया आरोप
बेलग्रेड संसद पर आतंकी हमला: गोलीबारी और आगजनी से दहशत, एक गिरफ्तार
जन सुराज के उम्मीदवारों पर दबाव, अमित शाह की तस्वीर दिखा प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप