मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान हुई घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मीनापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा की महिला प्रत्याशी रमा निषाद को माला पहनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना ने इसलिए तूल पकड़ा क्योंकि हिंदू परंपरा में आमतौर पर महिला को माला पहनाने के लिए दूसरी महिला की मदद ली जाती है, या फिर माला सीधे महिला के हाथ में दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि पति के अलावा किसी अन्य पुरुष का महिला को माला पहनाना उचित नहीं माना जाता। इसी वजह से इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नीतीश कुमार ने रमा निषाद को माला पहनाने के लिए हाथ बढ़ाया, मंच पर मौजूद राज्यसभा सांसद संजय झा ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया। इससे मुख्यमंत्री थोड़े असहज दिखे और उन्होंने झल्लाते हुए अपना हाथ पीछे खींचा। इसके बाद उन्होंने हल्के लहजे में संजय झा को डांटते हुए कहा, ई गजब आदमी है भाई, हाथ क्यों पकड़ते हो! हालांकि, इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद को माला पहना दी और सभा को संबोधित किया।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए लिखा कि अगर वह पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो फिर लिखी हुई पर्ची से भाषण क्यों पढ़ रहे हैं और ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं? तेजस्वी के इस पोस्ट के बाद मामला और अधिक गर्मा गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
इस जनसभा में नीतीश कुमार ने मीनापुर से जदयू प्रत्याशी अजय कुशवाहा का नाम गलत तरीके से पढ़ दिया, जबकि औराई सीट से भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद के नाम के पहले कुछ और जोड़कर संबोधित किया। इन दोनों घटनाओं को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। विपक्ष इसे नीतीश कुमार की गिरती मानसिक स्थिति से जोड़कर देख रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस सभा में जदयू के अजय कुशवाहा और भाजपा की रमा निषाद के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। उन्होंने एनडीए की नीतियों और विकास कार्यों को गिनाते हुए मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाने की अपील की।
*ई गजब आदमी है भाई!!! 😀
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 21, 2025
मुख्यमंत्री जी अगर स्वस्थ है तो लिखा हुआ भाषण पढ़ ऐसी हरकतें क्यों कर रहे है? #Bihar pic.twitter.com/Xhit9l37Ib
रील के लिए जानलेवा खेल: जलती पटाखों की लड़ी फेंकने से मचा हड़कंप!
बाबा महाकाल का दरबार और भी भव्य, अब श्री अन्न का प्रसाद और अपना बैंड!
युगांडा में भीषण सड़क हादसा, 63 की दर्दनाक मौत
गजब! शख्स ने परछाई से दिखाया जादुई खेल, देखकर दंग रह गए लोग
ChatGPT एटलस का धमाका: गूगल का सिंहासन खतरे में, ₹8.3 लाख करोड़ का नुकसान!
दिवाली पर भगवान का जल-परीक्षण : बारिश ने फोड़ा पटाखों का गुब्बारा!
गहलोत की पहल: बिहार में महागठबंधन की सीटों की लड़ाई खत्म करने की कोशिश!
जीविका दीदियां: तेजस्वी का ₹32,000 का वादा, RJD की MAA स्कीम क्या है?
गजब आदमी है भाई! नीतीश कुमार के वायरल वीडियो पर तेजस्वी यादव ने घेरा
मौत का LIVE वीडियो: प्रयागराज में जैगुआर बनी काल, कैमरे में कैद भयावह मंजर