चक्रवात का खतरा: अगले 36 घंटों में दिखेगा असर, ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
News Image

ओडिशा में चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव क्षेत्र के अगले 36 घंटों में और मजबूत होने की संभावना है। इससे ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बुधवार सुबह तक पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति, बौध, कंधमाल, रायगढ़, कोरापुट और मलकानगिरी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह बुधवार दोपहर तक अवदाब में तब्दील होकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है।

हालांकि, इस सिस्टम का ओडिशा पर सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना कम है, लेकिन अगले सात दिनों तक राज्य में बारिश की गतिविधि जारी रहने की उम्मीद है।

22 से 27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और 25 व 26 अक्टूबर को ओडिशा में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या सरफराज खान की अनदेखी धर्म के कारण? मुस्लिम नेताओं के आरोपों से गरमाई सियासत

Story 1

मध्यप्रदेश में दलितों पर अत्याचार: जुल्म का जंगलराज चरम पर!

Story 1

दिल्ली: धनतेरस पर शातिर महिला चोरों का कारनामा, असली जेवरों को नकली से बदला!

Story 1

इंसानियत शर्मसार: मंदिर में दलित बुजुर्ग को पेशाब चटवाई, गालियां दीं

Story 1

क्या बीजेपी में शामिल हो गए VIP के उम्मीदवार? मुकेश सहनी ने दी सफाई

Story 1

पुलिस वैन में बैठे थे जवान, लोग बरसा रहे थे पत्थर, आखिर गोरखपुर में क्यों हुआ बवाल?

Story 1

27 साल बाद दिल्ली में भव्य छठ पूजा का आयोजन: मंत्री ने बताया तैयारी की पूरी जानकारी

Story 1

बिहार चुनाव 2025: वोटिंग से पहले 467 प्रत्याशी बाहर, महागठबंधन-NDA को झटका

Story 1

जीविका दीदियां: तेजस्वी का ₹32,000 का वादा, RJD की MAA स्कीम क्या है?

Story 1

छोटे कपड़ों पर ज़हर उगलते ज़ाकिर नाइक, यौन उत्पीड़न के लिए महिलाओं को ठहराया ज़िम्मेदार