फिल्मी सितारों ने धूमधाम से मनाई दिवाली, फैंस को दी शुभकामनाएं
News Image

पूरे देश में सोमवार को रोशनी का त्योहार दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी जश्न के मूड में नज़र आए।

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी जैसे तमाम सितारों ने फैंस को इस पर्व की दिल से मुबारकबाद दी। कई सितारों ने सेलेब्रेशन की तस्वीरें भी फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की हैं।

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों बेटे यश और बेटी रूही के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ करण ने लिखा, आप सभी को हैप्पी दिवाली। ये साल आपके लिए खूब सारी रोशन, प्यार और खुशियां लेकर आए। मेरी तरफ से आपको फेस्टिव सीजन की बधाई। उन्होंने बताया कि वो हर साल मनीष मल्होत्रा की ड्रेस ही पहनते हैं।

अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दीप जल रही है। साथ में लिखा, हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार। इस दिवाली आपको प्यार, रोशनी और खुशियां मिले। शुभकामनाएं। हैप्पी दिवाली।

अमिताभ बच्चन ने भी इस त्योहार के मौके पर फैंस को मुबारकबाद कहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं। बिग बी ने इसके साथ दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक में बिग बी घर के बाहर खड़े सैकड़ों फैंस से मिलते नज़र आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर दीये की है।

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिवाली के मौके पर पूजा और दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सोनम बेटे वायू और पति आनंद आहूजा समेत पूरे परिवार के साथ फेस्टिव मोड में नज़र आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए वो लिखती हैं, इस दिवाली पर हमारे दिल (और घर) कुछ ज्यादा ही रोशन हो रहे हैं। हमारी छोटी सी फैमिली की ओर से आपके परिवार को प्यार, खुशियां और रोशनी मुबारक। आनंद, सोनम और वायू।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने दिवाली के मौके पर घर पर हाथ से रंगोली बनाई। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। शिल्पा और उनकी बहन शमिता ने मिलकर पूरी सजावट की है और वीडियो शेयर किया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

काराकाट में सियासी भूचाल: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय उतरी चुनावी मैदान में!

Story 1

यमन तट पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, 23 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित, 2 लापता

Story 1

दिवाली पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति से मिलकर दी शुभकामनाएं

Story 1

राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली में बनाई दिवाली की मिठास

Story 1

दिवाली से पहले HDFC बैंक का धमाका! क्या मुहूर्त ट्रेडिंग में खरीदें शेयर?

Story 1

नक्सल प्रभावित क्षेत्र से उम्मीद की किरण: ITBP प्रशिक्षित 10 आदिवासी छात्रों ने SSC और कांस्टेबल परीक्षा में पाई सफलता

Story 1

छोटी बच्ची ने हथिनी से मांगा दूध, जानिए फिर क्या हुआ!

Story 1

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के समारोह में बिगड़ी हालत, 20 हज़ार की जगह जमा हुए 1 लाख!

Story 1

शनिवार वाड़ा में नमाज पर विवाद: कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना, बताया पिछड़ी मानसिकता

Story 1

दिग्गज अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन, दीवाली की शुभकामनाएं बनीं आखिरी याद