अदन, यमन: अदन के तट पर शनिवार, 18 अक्टूबर, 2025 को एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ। कैमरून के झंडे वाला जहाज एमवी फाल्कन एक बड़े धमाके के बाद आग की लपटों में घिर गया।
जहाज अदन बंदरगाह से एलपीजी लेकर दक्षिण-पूर्व दिशा में जिबूती की ओर जा रहा था। अचानक एक बड़ा धमाका हुआ और पूरे जहाज पर आग फैल गई।
जहाज पर मौजूद 26 क्रू सदस्यों में से 23 भारतीय मूल के थे। बचाव अभियान के तहत 23 भारतीयों सहित 24 क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया और जिबूती कोस्ट गार्ड्स को सौंप दिया गया। दुर्भाग्यवश, दो क्रू सदस्य अभी भी लापता हैं।
धमाके और आग लगने के बाद कैप्टन ने तत्काल मदद के लिए संदेश भेजा। EUNAVFOR अस्पाइड ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया।
अस्पाइड ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि एमवी फाल्कन पर कुल 26 क्रू सदस्य थे। 24 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनमें 23 भारतीय और एक यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। लापता दो सदस्यों की तलाश जारी है।
बचाए गए क्रू सदस्यों को जिबूती बंदरगाह पर तट रक्षक बल को सौंप दिया गया है, जहां घायल नाविकों का इलाज चल रहा है।
इस हादसे में एमवी फाल्कन का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा आग की चपेट में आ गया, जिससे जहाज को भारी नुकसान हुआ है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह भयानक हादसा कैसे हुआ। मामले की जांच जारी है और लापता लोगों की खोज भी जारी है।
Gulf of Aden, October 19, 2025. Fire onboard LPG Tanker MV FALCON – SAR Operations Underway. THIRD UPDATE
— EUNAVFOR ASPIDES (@EUNAVFORASPIDES) October 19, 2025
Read more: https://t.co/Xhi7I9H6n6 pic.twitter.com/VI5pyif0oT
ट्रंप का दावा: चीन दे रहा 55% टैरिफ, मैंने रोके 8 युद्ध, हमास को अब खत्म कर देंगे!
दिवाली-छठ पर भारतीय रेलवे का धमाका: 12,000 स्पेशल ट्रेनें, 1 करोड़ यात्रियों को राहत!
रोमन रेंस के दुश्मन सैथ रॉलिंस की वापसी पर बड़ा अपडेट, क्या WrestleMania 42 में देंगे सरप्राइज?
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का सियासी आगाज: छपरा से चुनावी रण कितना कठिन?
बिहार चुनाव: राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, चौंकाने वाले नाम शामिल
अगले 48 घंटे में मौसम का कहर: इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी!
250 ग्राम आलू चोरी! शख्स ने डायल 112 पर बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा...
दिवाली पर सियासत: योगी मना रहे दीपोत्सव, अखिलेश को क्रिसमस की याद!
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी दिवाली की शुभकामनाएं
उदयनिधि स्टालिन का दीवाली बम : तमिलनाडु की राजनीति में बवाल