अयोध्या में भगवान राम के लौटने पर दीप जलाने की परंपरा को योगी सरकार हर साल जीवंत करती है। इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में दीप जलाए गए। भव्य दीपावली का यह उत्सव कुछ लोगों को आंखों में चुभ रहा है, जो सनातनियों की आस्था में आडंबर देखते हैं और इसे ईसाई पूजा पद्धति के रंग में रंगना चाहते हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया भर में क्रिसमस पर शहर रोशनी से जगमगाते हैं, और हमें उनसे सीखना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि दीए और मोमबत्तियों पर पैसा खर्च करने का क्या मतलब है। उनके इस बयान को आस्था पर चोट और सनातन का अपमान माना जा रहा है।
दीपावली, होली जैसे त्योहार भारत की सांस्कृतिक पहचान हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी दीपावली पर जगमगाते दीये के साथ शुभकामनाएं दी हैं, बिजली वाली लाइट्स की तस्वीर नहीं लगाई। यूएई के शासक और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री सहित कई विश्व नेताओं ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं और इसे प्रकाश पर्व बताया है।
अखिलेश यादव चाहते हैं कि सनातनधर्मी पारंपरिक अंदाज में अपना उत्सव न मनाएं, बल्कि दीपावली को भी क्रिसमस के अंदाज में मनाएं, यानी दीपक नहीं जलाएं जाएं, बिजली की लाइट्स लगाई जाएं।
यह आधुनिकता के नाम पर सनातनियों को अपनी समृद्ध परंपरा से दूर करने की साजिश है। दीपावली पर दीपक जलाना सिर्फ कर्मकांड नहीं है, यह हमें उस सनातन परंपरा से जोड़ता है जो श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की अयोध्या वापसी पर शुरू हुई थी।
क्रिसमस पर बिजली की सजावट में भारी मात्रा में बिजली खर्च होती है और प्रदूषण होता है। अमेरिका में क्रिसमस पर इतनी बिजली खर्च होती है जो सल्वाडोर और इथियोपिया जैसे देशों की बिजली की सालाना खपत से ज्यादा है। इससे लाखों टन कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य प्रदूषक बनते हैं।
दीपावली में प्रज्जवलित किए जाने वाले दीए पर्यावरण के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल होते हैं। घी या प्राकृतिक तेलों के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन भी न्यूनतम होता है। कई रिसर्च में ये भी बताया गया है कि घी के दीये जलाने से हवा में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। राम मंदिर के बाद से हमें ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। समाज में संतो को एकता बढ़ानी होगी समाज को एक करने के लिए।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पहली बार दीपावली मनाई गई। हिंदू छात्रों ने यहां उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
*अखिलेश यादव का यह बयान न सिर्फ़ चौंकाने वाला है बल्कि हमारे त्यौहारों के प्रति संवेदनहीनता भी दिखाता है।
— Amit Malviya (@amitmalviya) October 19, 2025
सपा प्रमुख ने कहा —
“पूरी दुनिया में क्रिसमस पर शहर रोशनी से जगमगाते हैं, हमें उनसे सीखना चाहिए। दीए और मोमबत्तियों पर पैसा खर्च करने का क्या मतलब? सरकार को हटाना चाहिए, हम… pic.twitter.com/pitZZXhrxA
प्रशांत किशोर को भारी झटका: जनसुराज उम्मीदवार ने बीजेपी के पक्ष में वापस लिया नामांकन!
बंगाल में काली पूजा की धूम, मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें
गूंगे पिता की आवाज बनी बेटी, दुकान में करती है मदद
सलमान खान का बलूचिस्तान पर बयान: जुबान फिसली या इशारा? छिड़ी बहस, वीडियो वायरल
वैभव सूर्यवंशी का अगला मुकाबला: अफगानिस्तान और भारत की दो टीमों के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का ऐलान!
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा: पाकिस्तान को लगी मिर्ची!
पीएम मोदी ने नौसेना के साथ समुद्र में मनाई दिवाली, आईएनएस विक्रांत पर दिखा शक्ति प्रदर्शन
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी दिवाली की शुभकामनाएं
कांग्रेस की चौथी सूची जारी: तीन मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट, अब तक 60 घोषित
रायपुर में भाजपा नेता की कार से चोरी, दिवाली गिफ्ट और जरूरी दस्तावेज गायब!