अयोध्या में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकारों को देखने को मिली अद्भुत दृश्य।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से उस पुष्पक विमान को खींचा, जिस पर ये कलाकार विराजमान थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सीएम योगी ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों की आरती उतारी।
उन्होंने सभी को तिलक लगाया और दक्षिणा भी दी।
रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रामायण काल की झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
कुल 22 झांकियां रामपथ से गुजरीं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सूचना विभाग, अयोध्या विकास प्राधिकरण, और पर्यटन-संस्कृति विभाग ने मिलकर इन झांकियों का आयोजन किया था।
इन झांकियों में राम जन्म से लेकर लंका विजय तक, रामायण के सभी सात कांडों का प्रदर्शन किया गया।
हर झांकी अपनी कहानी कह रही थी, कहीं राम जन्म का उल्लास था तो कहीं लंका विजय का पराक्रम।
कलाकारों ने संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से त्रेतायुग की मर्यादा, भक्ति और आदर्शों को जीवंत कर दिया।
*#WATCH | Ayodhya | UP CM Yogi Adityanath pulls the chariot or Pushpak Vimaan , on which artists dressed up as Lord Ram, Mata Sita and Lakshman are seated
— ANI (@ANI) October 19, 2025
(Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/sNcF0Hou4Q
OMG! ट्रेन के डस्टबिन से डिस्पोजल निकालकर धोकर परोस रहे थे खाना, वीडियो हुआ वायरल
पालक्काड स्टेशन पर अटके जबड़े, रेलवे डॉक्टर ने यूं बचाई जान! वायरल वीडियो
अध्यक्ष जी बताइए क्या करें, टिकट दिलवाइए : कांग्रेस में घोटाला? MLA आलम का ऑडियो वायरल
पहली बार नीतीश को CM बनाने के लिए चुनाव लड़ रही LJP-R: चिराग पासवान
फतेहपुर में दीवाली से पहले तबाही: पटाखा बाजार में भीषण आग, 60 से ज्यादा दुकानें राख
हाथों में बंदूक, जुबान पर गाली: नशे में धुत भारतीय बैंकॉक में गिरफ्तार, वीडियो वायरल
पानी पीकर दिखाओ, तभी मानेंगे साफ है - यमुना पर AAP का BJP को करारा चैलेंज
नमक हरामों का वोट नहीं चाहिए कहने वाले गिरिराज सिंह ने दी सफाई!
शुभमन गिल ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा कप्तान!
दीपोत्सव 2025: अयोध्या ने फिर रचा इतिहास, 26 लाख दीपों से जगमगाया, बना गिनीज रिकॉर्ड!