सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति किंग कोबरा के साथ खतरनाक खेल खेलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग सिहर उठे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथ में छड़ी लेकर सांप को छेड़ रहा है। फिर वह किंग कोबरा की पूंछ पकड़कर उसे जमीन पर पटक देता है।
पहले तो नागराज खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे ही मौका मिलता है, वह गुस्से में पलटकर उस शख्स को काट लेते हैं।
वीडियो के अंत में दिखता है कि व्यक्ति सांप को छोड़कर भागने लगता है, जबकि आस-पास खड़े लोग डर जाते हैं।
माना जा रहा है कि यह वीडियो किसी पहाड़ी इलाके या जंगल के किनारे का है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है।
यूजर्स ने इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि इंसानों की यह लापरवाही जानवरों की जान और अपनी दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
एक यूजर ने लिखा, प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने की सजा यहीं मिल जाती है। दूसरे ने कहा, इंसान को कब समझ आएगा कि वाइल्डलाइफ कोई तमाशा नहीं है।
एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, जब खेल की हद पार हो जाती है परिणाम भी खतरनाक हो जाते हैं। वीडियो देखकर साफ़ दिखता है कि छोटी लापरवाही बड़ा हादसा बना सकती है। हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी है।
गौरतलब है कि सांप या किसी भी जंगली जीव को उकसाना या पकड़ना कानूनी अपराध है (Wildlife Protection Act के तहत), जिसके लिए सजा और जुर्माना दोनों हो सकता है। यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि जंगली जीवों के साथ छेड़छाड़ नहीं, सम्मान जरूरी है। प्रकृति से खेलोगे तो उसका जवाब भी वही देगी - और वह हमेशा खतरनाक होता है।
तमाशा उल्टा पड़ गया…
— पूजा (@poojaofficial5) October 15, 2025
जब खेल ज़्यादा हो जाए, ज़हर जवाब देता है।
पूरा वीडियो देखिए, और बताइए, आपकी नज़र में गलती किसकी थी? pic.twitter.com/Nf4SrxI3FZ
बैलून को दुश्मन समझ फुंफकार मारता सांप, फिर जो हुआ वो चौंका देगा!
पहले वनडे में खुली टीम इंडिया के बल्लेबाजों की पोल, ताश के पत्तों की तरह बिखरा बैटिंग ऑर्डर
पेरिस का लूव्र म्यूजियम चोरी के बाद बंद, मोनालिसा पेंटिंग की सुरक्षा पर सवाल!
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहला वनडे आज, कब और कहाँ देखें लाइव
सेना प्रमुख ने पिथौरागढ़ में अग्रिम इलाकों का दौरा कर जवानों का बढ़ाया हौसला
बिहार चुनाव: AIMIM ने जारी की 25 उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे मिला टिकट!
युसुफ पठान ने बताया अदीना मस्जिद का शाही इतिहास, भाजपा बोली - वो तो मंदिर है!
जबलपुर रेलवे स्टेशन: UPI फेल होने पर समोसे वाले ने यात्री की घड़ी छीनी, मामला दर्ज
रोहित-कोहली फेल, बल्लेबाजों ने कटाई नाक: पहले वनडे में भारत की करारी हार
हवा में अटकी सांसें: 100 फीट ऊपर राइड में फंसे दर्जन भर यात्री