इंतजार खत्म हुआ! विराट कोहली और रोहित शर्मा लगभग 8 महीने बाद आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रशंसकों के बीच इस मैच के लाइव टेलीकास्ट को लेकर उत्सुकता है।
भारतीय समयानुसार मैच आज सुबह 9 बजे शुरू होगा। टॉस 8:30 बजे होगा।
शुभमन गिल पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर अपनी पहली वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं, जिसमें उनकी कड़ी परीक्षा होनी है। अच्छी बात यह है कि टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, जिनके पास कप्तानी का वर्षों का अनुभव है। ये दोनों दिग्गज गिल की मदद करेंगे।
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 3 वनडे मैच खेले हैं और सभी में उसे हार मिली है। भारत इस ग्राउंड पर अपना पहला वनडे मैच खेल रहा है।
लाइव प्रसारण कहां देखें:
स्टार स्पोर्ट्स पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का लाइव प्रसारण होगा। जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों का स्क्वाड:
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, कूपर कोनॉली, बेन ड्वार्शुईस, नाथन एलिस, मार्नस लाबुशेन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल ओवेन, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुनेमैन और जोश फिलिप.
A fresh face in ODI s 🤨
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 18, 2025
A familiar force 👬🏻
A new leader 😎
Anant Tyagi lists the matchups to watch out for in the 1st ODI of the Toughest Rivalry! 🤩#AUSvIND 👉 1st ODI | SUN, 19th OCT, 8 AM on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/lSpRcoVz7Q
चीन की गोद में PAK: HS-1 सैटेलाइट लॉन्च, जासूसी नहीं, विकास का दावा
सिराज का हैरतअंगेज़ स्टंट! छलांग लगाकर छक्का रोका, ऑस्ट्रेलिया से छीने 5 रन
लालू जी दरवाजा मत खोलना, वरना... : गिरिराज सिंह का आरजेडी प्रमुख पर तंज
अयोध्या दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीपों से जगमगाया सरयू तट, बना विश्व रिकॉर्ड
तुर्किये ने किया अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्धविराम का स्वागत, कतर की मध्यस्थता को सराहा
अमेरिका में नो किंग्स : ट्रंप के खिलाफ 70 लाख लोग सड़कों पर, इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन
दीपोत्सव 2025: अयोध्या ने फिर रचा इतिहास, 26 लाख दीपों से जगमगाया, बना गिनीज रिकॉर्ड!
दीपोत्सव विज्ञापन से गायब डिप्टी CM की तस्वीर, अखिलेश यादव ने कसा तंज
विराट कोहली का अनचाहा रिकॉर्ड: डक बनाने में बने किंग , शर्मनाक लिस्ट में दर्ज हुआ नाम
फैंस का फूटा गुस्सा, रोहित-विराट की फ्लॉप वापसी पर उठे सवाल!