दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील का लाइव सुनवाई के दौरान रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वकील ने महिला का हाथ पकड़कर खींचा और उसे चूमा, और यह पूरी घटना लैपटॉप के कैमरे में कैद हो गई। कई लोगों ने इसे लाइव भी देखा।
यह घटना 14 अक्टूबर को हुई, जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केस से जुड़े सभी लोग ऑनलाइन जुड़े हुए थे और जज का इंतजार कर रहे थे। तभी वकील ने कैमरे पर महिला के साथ रोमांस करना शुरू कर दिया।
माना जा रहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो में, वकील अपने कमरे में कोर्ट की पोशाक में बैठा हुआ है। वह पीछे की ओर मुड़ा हुआ है, जिससे उसका केवल साइड का चेहरा कैमरे में दिख रहा है। उसके सामने लाल रंग की साड़ी पहनी एक महिला खड़ी है।
वकील महिला का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचता है। महिला इस दौरान हिचकिचाती है और विरोध करने की कोशिश करती है। वह पीछे हटने की कोशिश करती है, लेकिन वकील उसे फिर से अपनी तरफ खींच लेता है। उसे एक हल्की किस देता है, जिसके बाद महिला पीछे हट जाती है।
वीडियो में दिख रहे वकील और महिला की पहचान की पुष्टि होना अभी बाकी है।
इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं। कुछ लोग इस हरकत पर गुस्सा कर रहे हैं और इसे न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग इस पर मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर मीम्स बना रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, Virtual court थी, वकील साहब ने तो personal courtship शुरू कर दी। दूसरे ने कहा, अरे भैया, IPC नहीं, अब तो KPC, Kiss Penal Code लागू करना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने बोला कि ये वकील साब तो कानून की किताब में लव का नया चैप्टर जोड़ने आए हैं।
Welcome to Digital India Justice 😂
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) October 15, 2025
Court is online… but judge forgot it’s LIVE! ☠️
When tech meets tradition
— and the camera off button loses the case! 🤣 pic.twitter.com/1GbfOFQ6w7
LCA तेजस Mk 1A ने भरी पहली उड़ान, दुश्मनों में मची खलबली!
बस्तर में ऐतिहासिक दिन: 210 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, अपनाया संविधान
क्या विराट कोहली ने सच में भाई को दिया 80 करोड़ का बंगला? विकास कोहली ने बताई सच्चाई!
अपनी हद पार मत करो : झारखंड हाईकोर्ट में वकील ने जज से कहा
IRCTC सर्वर हुआ ठप, तत्काल टिकट बुकिंग में आई रुकावट, यात्री परेशान
राजनीति में आते ही खेसारी लाल यादव का बड़ा फैसला, भोजपुरी सुपरस्टार अब संगीत को देंगे कम समय
बिहार चुनाव 2025: पत्नी की जगह खेसारी लाल यादव क्यों उतरे चुनावी रण में? लालू संग तस्वीर ने मचाया बवाल
स्कूटी बनी रॉकेट: दीदी ने कार पर की लैंडिंग, वीडियो वायरल!
जंगल में महिला की फोटो खींचते समय पीछे आ बैठा चीता, देखकर दंग रह जाएंगे आप!
जो आंखें दिखाएगा, उसकी आंख निकाल लेंगे : टैरिफ धमकियों पर बाबा रामदेव का कड़ा रुख