भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई पुराने चेहरों को मौका मिला है, वहीं कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर रणनीति में बदलाव भी किया गया है।
हाल ही में गायिका मैथिली ठाकुर के बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। उन्होंने खुद भी बिहार से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी और माना जा रहा था कि उन्हें बेनीपट्टी से टिकट मिल सकता है।
भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मैथिली ठाकुर की मुलाकातों के बाद उनकी उम्मीदवारी की संभावना बढ़ गई थी। तावड़े के एक ट्वीट से भी इस चर्चा को बल मिला था।
हालांकि, मंगलवार को जारी सूची में मैथिली ठाकुर का नाम नहीं है। इससे उन्हें तगड़ा झटका लगा है।
मैथिली ठाकुर ने पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि पार्टी जो आदेश देगी, वह उसका पालन करेंगी और फिलहाल उनका चुनाव लड़ने का कोई उद्देश्य नहीं है।
बीजेपी ने मधुबनी की बेनीपट्टी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा पर फिर से विश्वास जताया है। 68 वर्षीय विनोद नारायण झा 1977 के जेपी आंदोलन से राजनीति में सक्रिय हैं। वह दो बार विधायक और एक बार विधान पार्षद रह चुके हैं। बीजेपी ने उनके अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ को देखते हुए फिर से उन्हें मौका दिया है।
मैथिली ठाकुर बेनीपट्टी की मूल निवासी हैं और मात्र 11 साल की उम्र में सारेगामापा लिटिल चैंप्स से सुर्खियों में आई थीं। 25 वर्ष की मैथिली भोजपुरी, मैथिली और हिंदी भजनों के साथ-साथ लोकगीतों के लिए भी जानी जाती हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था, जिससे उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
विनोद तावड़े ने मैथिली ठाकुर के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा था कि वह बिहार के विकास में योगदान देना चाहती हैं। इस ट्वीट के बाद मैथिली को बेनीपट्टी से टिकट मिलने की संभावनाएं जताई जा रही थीं, जो अब खत्म हो गई हैं।
*#WATCH पटना (बिहार): लोक गायिका मैथिली ठाकुर पटना हवाईअड्डे पर पहुंची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
उन्होंने कहा, पटना मेरा हर हफ्ते आना जाना रहता है...जैसा मुझे आदेश मिलेगा वैसा मैं करूंगी। अभी मेरा उद्देश्य नहीं है कि मैं चुनाव लड़ूंगी। पार्टी जो आदेश देगी वो मैं करूंगी। बिहार चुनाव में किसकी सरकार… pic.twitter.com/hclDmOEJHv
नक्सलियों के शीर्ष नेता सोनू दादा का सरेंडर, गृहमंत्री ने किया स्वागत!
झकझोर देने वाला दृश्य: सड़क पर फंसा विकलांग बुजुर्ग, अनदेखा करते रहे लोग!
दुर्गापुर गैंगरेप: यह गैंगरेप नहीं, एक ने ही किया... पीड़िता के दोस्त की गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस का खुलासा
बिहार: इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
NDA में सीटों पर घमासान! BJP ने घोषित किए 71 उम्मीदवार, महागठबंधन में भी मचा है सीट-युद्ध
गिल का दिल नहीं पसीजा, पैड पहनकर घूमते रहे जडेजा, बल्लेबाजी मिलती तो रच देते इतिहास!
तालिबान का पाकिस्तान पर जीत का दावा, अफगानों का नारा: पाकिस्तान, हम साम्राज्यों का कब्रिस्तान!
लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने थामा भाजपा का दामन, दरभंगा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव!
क्या पवन सिंह की पत्नी ज्योति, प्रशांत किशोर की पार्टी से लड़ेंगी चुनाव? अध्यक्ष ने दिया जवाब
ढाका कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, 16 की मौत