जैसलमेर, राजस्थान में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत कुल 15 यात्री झुलस गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि 10 से 12 लोगों की जलने से मौत हो गई है, हालांकि फिलहाल मौतों के आंकड़ों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा जैसलमेर से लगभग 20 किलोमीटर दूर थईयात गांव के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। बस दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। ड्राइवर कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बस में आग भड़क उठी।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि अचानक धुआं फैलने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर छलांग लगाई। कई यात्री आग की लपटों से बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने दमकल विभाग और पुलिस को तुरंत सूचना दी।
इस घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
*#breakingnews
— Nihar Nath (@NiharNath01) October 14, 2025
राजस्थान के जैसलमेर में चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया,बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए। बस में 57 लोग सवार थे। हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है।#news #jaisalmer pic.twitter.com/79hsBUVtVz
बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा बनेंगे शहीद अरुण क्षेत्रपाल, फिल्म इक्कीस का फर्स्ट लुक जारी
वायरल वीडियो: भैंसे ने लगाई ऐसी दौड़, बैलेंस बिगड़ा और हो गया खेल!
NDA में सीटों पर घमासान! BJP ने घोषित किए 71 उम्मीदवार, महागठबंधन में भी मचा है सीट-युद्ध
दोस्तों की शरारत पड़ी भारी, सीधे-सादे दोस्त के हाथ में चिपका पटाखा!
प्रिंस ने तोड़ी माही की पुरानी परंपरा, सीरीज जीतने के बाद भी निशाने पर शुभमन गिल
ऐसी सड़क पर तो मौत ही होगी!
738 दिन बाद घर लौटे इजरायली बंधक, आंसुओं से भीगी परिवारों की मिलन
आपको भी पता है ये आउट है : अंपायर पर भड़के बुमराह, स्टंप माइक में कैद हुआ वाकया
पहलगाम जैसे हमले की साज़िश रच रहा पाकिस्तान, भारत देगा करारा जवाब: लेफ्टिनेंट जनरल कटियार
गौतम गंभीर का श्रीकांत को करारा जवाब: 23 साल के लड़के को निशाना बनाना शर्मनाक