अगस्त्य नंदा, जिन्होंने द आर्चीज से अपने करियर की शुरुआत की, अब बड़े पर्दे पर फिल्म इक्कीस के साथ डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।
पोस्टर में अगस्त्य आर्मी की वर्दी पहने और हाथों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स ने इक्कीस के दो नए पोस्टर साझा किए हैं। पोस्टर देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म युद्ध, बहादुरी और बलिदान पर आधारित होगी। पोस्टर के पृष्ठभूमि में जंग का माहौल दिखाया गया है।
खास बात यह है कि 14 अक्टूबर को अरुण खेत्रपाल के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने अगस्त्य का फर्स्ट लुक शेयर किया है। अगस्त्य एक पोस्टर में युद्ध के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में वह शहीद अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएंगे।
अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। अरुण खेत्रपाल एक टैंक कमांडर थे और अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अकेले ही दुश्मनों के 10 टैंकों को नष्ट कर दिया था।
अरुण खेत्रपाल को देश के सबसे युवा हीरो के रूप में जाना जाता है। महज 21 साल की उम्र में ही उन्हें शहादत हासिल हुई थी।
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया है, इक्कीस एक ऐसी कहानी है जो सदा हमारे दिलों में रहेगी। इस फिल्म की शूटिंग अरुण खेत्रपाल की जयंती पर पूरी हो चुकी है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इक्कीस , परमवीर चक्र पाने वाले सबसे युवा अधिकारी की सच्ची कहानी है।
फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जयदीप अहलावत भी होंगे।
On the birth anniversary of Arun Khetarpal, Ikkis, a story that will forever stay in our hearts, is wrapped. 🙌🇮🇳
— Maddockfilms (@MaddockFilms) October 14, 2025
Dinesh Vijan and Maddock Films present #Ikkis, directed by Sriram Raghavan, a true untold story of the youngest officer recipient of the Param Vir Chakra.
In… pic.twitter.com/tI1ytQSir2
आशीष नेहरा के सामने झुके वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर दिखी गुरु-शिष्य की अद्भुत केमिस्ट्री
ईरान ने मार गिराया अमेरिकी F-15E फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंधक; पेंटागन की चुप्पी से बढ़ी सनसनी
आधार धारकों के लिए खुशखबरी! अब चुटकियों में मिलेगा नजदीकी आधार सेंटर, UIDAI का बड़ा अपडेट
दिल्ली में IPL का महामुकाबला: 4 अप्रैल को भूलकर भी न जाएं इन रास्तों पर, वरना फंस जाएंगे भारी जाम में!
अगला शिकार राघव चड्ढा : 1.5 साल पहले की गई कुमार विश्वास की भविष्यवाणी निकली सच!
संजू सैमसन के मुरीद हुए पीएम मोदी, बताया क्या है एक चैंपियन खिलाड़ी की असली पहचान
IPL 2026: आयुष म्हात्रे का धमाका, पृथ्वी शॉ की बराबरी कर लिस्ट में जमाया अपना जलवा
होर्मुज में ईरान का टोल बूथ एक्टिव, LNG सप्लाई जीरो; वैश्विक ऊर्जा बाजार में मचा हड़कंप
ट्रंप का ऑयल वॉर प्लान: ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जे की तैयारी, क्या होर्मुज में छिड़ेगा महायुद्ध?
नासिक में मातम: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत