विशाखापट्टनम में चल रहे आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस प्रदर्शन ने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
भारतीय टीम आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 326 रन बनाए थे। इस उपलब्धि के साथ, भारत कंगारू टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम भी बन गई है।
यह वुमेन्स ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 317/8 रन बनाए गए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी यह एक रिकॉर्ड है। 369 रन भारत ने दिल्ली में बनाए थे, लेकिन यह 330 रन, जो विशाखापट्टनम में बने, वर्ल्ड कप में पहला सबसे बड़ा स्कोर है।
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सलामी जोड़ी ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150 से अधिक रनों की साझेदारी करने वाली पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई हैं।
मंधाना और रावल के बीच यह वनडे में छठी शतकीय साझेदारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए उन्होंने 155 रनों की साझेदारी की। वे भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी बन गई हैं, पहली जोड़ी मिताली राज और पूनम पंत की है, जिन्होंने 7 बार यह कारनामा किया है।
Putting up a sensational performance at the 🔝 of the order 🫡
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 12, 2025
Smriti Mandhana 🤝 Pratika Rawal
Scorecard ▶ https://t.co/VP5FlL2S6Y#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvAUS | @mandhana_smriti pic.twitter.com/QEPaNc7q8A
सूरजभान सिंह परिवार की RJD में एंट्री कुछ दिन के लिए टली, तेजस्वी बना रहे नया समीकरण, अनंत सिंह के खिलाफ लड़ेंगी वीणा देवी
तू तो टीवी एक्टर है, तेरी पिक्चर देखने कोई क्यों आएगा : 12वीं फेल के मेकर ने विक्रांत मैसी से कहा था
पाकिस्तान का कंधार पर ड्रोन हमला, रिहायशी इलाकों में तबाही
इजरायल के नाम पर पाकिस्तान में बवाल: तहरीक-ए-लब्बैक का विरोध प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने शान मसूद को बताया भारतीय कप्तान! वीडियो वायरल
वीकेंड का वार में छलका नीलम का दर्द, सलमान कराएंगे होश उड़ाने वाला टास्क
बिहार: 73 सालों में एक मुस्लिम मुख्यमंत्री, कितने बने मंत्री-विधायक?
पति की व्यस्तता का फायदा उठाकर पत्नी ने किया दूसरे लड़के को किस, वीडियो देखकर लोगों ने पकड़ा माथा
दुर्गापुर में MBBS छात्रा से रेप: ममता बनर्जी का बयान, लड़कियों को रात में कॉलेज से बाहर नहीं जाना चाहिए
दल-बदल से हिली बिहार की सियासत: भूमिहार नेताओं के रुख से NDA परेशान, RJD को राहत?