पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सीमा पर हमला किया था, जिसमें 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया था।
इस घटना के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान के कंधार सहित कई इलाकों में हमला किया है। इन हमलों में ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया है।
कंधार में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान ने एक के बाद एक दो ड्रोन हमले किए, जिनमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है।
अफगानिस्तान के हमले के बाद पाकिस्तानी सेना में आक्रोश है, और अब पाकिस्तान अफगानिस्तान में आम नागरिकों को निशाना बना रहा है।
इससे पहले, अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया था, जिसमें 58 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की 25 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया था।
हेलमंद सूचना एवं संस्कृति निदेशक राशिद हेलमंदी ने अफगानिस्तानी मीडिया को बताया कि अफगान सुरक्षा बलों ने हेलमंद के बहरामचा के शाकिज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में तीन घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से हथियार और एक शव बरामद किया गया।
तालिबान सरकार के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके सुरक्षा बल देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी उकसावे का माकूल जवाब देंगे।
अफगान बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दीर और चित्राल एवं बलूचिस्तान में बारामचा स्थित पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सीमा चौकियों पर तालिबान के हमलों को अकारण बताया है। उन्होंने कहा कि अफगान बलों ने नागरिक आबादी को निशाना बनाकर गोलीबारी की जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन है।
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने त्वरित और असरदार जवाब दिया है और किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*तालिबान का खौफनाक बदला...मुनीर बस लाशें गिन रहा!#Pakistan #PakArmy #Afganistan #PakAfghanClash pic.twitter.com/yi0KeJuJxF
— India TV (@indiatvnews) October 12, 2025
महागठबंधन में दरार? मुकेश सहनी की पोस्ट से उठे सवाल
दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक, यूपी-उत्तराखंड में बारिश थमी
अजमेर: डॉक्टर ने वृद्ध मरीज को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल
केबीसी में बच्चे की बदतमीजी से बिग बी के फैंस हुए नाराज़, वीडियो वायरल
मूसेवाला के नक्शेकदम पर छोटा भाई, गाने पर थिरकते गरसिमरन का वीडियो वायरल
क्या सन ऑफ मल्लाह छोड़ेंगे INDIA, थामेंगे NDA का दामन? पोस्टर से महागठबंधन में भूचाल!
विकसित भारत बिल्डथॉन 2025: युवा शक्ति दिखाएगी दुनिया को अपनी ताकत
आखिरकार तालिबान के सामने महिला पत्रकार शामिल, विदेश मंत्री ने दिया हैरान करने वाला बयान!
गूगल मैप्स को टक्कर देने आया देसी ऐप मैपल्स , अश्विनी वैष्णव ने भी किया वीडियो शेयर
कुलदीप यादव का कहर: वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइव विकेट हॉल से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!