मैपल्स एक स्वदेशी नेविगेशन ऐप है, जिसे MapmyIndia ने बनाया है। यह गूगल मैप्स को कड़ी टक्कर दे रहा है और कई मामलों में उससे भी आगे है।
मैपल्स केवल एक नेविगेशन टूल नहीं है, बल्कि यह भारत की सड़कों, ट्रैफिक और लोगों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझता है।
इसमें जंक्शन व्यू, लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर, सेफ्टी अलर्ट, रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग और 3D व्यू जैसे एडवांस्ड फीचर्स मौजूद हैं।
सबसे खास बात यह है कि इसमें रीजनल लैंग्वेज सपोर्ट भी दिया गया है, जो इसे अन्य ग्लोबल ऐप्स से अलग बनाता है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में मैपल्स का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने इसे भारतीय यूजर्स के लिए जरूर ट्राय करने वाला ऐप बताया।
यह कदम सरकार के उस उद्देश्य को भी मजबूत करता है, जिसमें अरट्टई और जोहो जैसे स्वदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देकर भारत को डिजिटल आत्मनिर्भर बनाना है।
मैपल्स की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसका डेटा पूरी तरह से भारत में रखा जाता है।
ज्यादातर ग्लोबल ऐप्स जहां यूजर्स का डेटा विदेशों में स्टोर और शेयर करते हैं, वहीं मैपल्स यह भरोसा दिलाता है कि उसका सारा मैप डेटा और यूजर की जानकारी भारत के अंदर ही सुरक्षित रहेगी।
यह न केवल प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बढ़ाता है, बल्कि भारत के डिजिटल डेटा सेफ्टी पर बढ़ते ध्यान के साथ भी तालमेल बिठाता है।
Swadeshi ‘Mappls’ by MapmyIndia 🇮🇳
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 11, 2025
Good features…must try! pic.twitter.com/bZOPgvrCxW
MBBS छात्रा से गैंगरेप: ममता बनर्जी का विवादित बयान, लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए
ये आउट होगा तो ड्रामा करेगा : रमीज राजा ने बाबर आजम पर कसा तंज
ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी का बड़ा बयान, बीजेपी और प्रधानमंत्री पर साधा निशाना!
आखिरकार तालिबान के सामने महिला पत्रकार शामिल, विदेश मंत्री ने दिया हैरान करने वाला बयान!
स्मृति मंधाना का विश्व रिकॉर्ड: महिला वनडे में सबसे तेज 5000 रन
शांति नहीं तो और भी रास्ते! तालिबान मंत्री की पाकिस्तान को सीधी धमकी
दर्द से परेशान मां सोई सोफे पर, मासूम ने ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाई चादर!
केन्याई धावकों का दिल्ली में दबदबा, मटाटा और रेंगरुक बने चैंपियन
IND vs WI टेस्ट: कैच छूटने पर कुलदीप यादव का फूटा गुस्सा, मैदान पर दी गाली!
बागपत में दिनदहाड़े तिहरा हत्याकांड: मदरसा छात्रों ने मौलवी के परिवार को मौत के घाट उतारा