केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के युवाओं से विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देशभर में क्लासरूम बदलाव की सबसे बड़ी प्रयोगशालाएं बन रही हैं। यहां विचारों को इनोवेशन में बदला जाता है और इनोवेशन राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है।
प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की धड़कन है। यह धड़कन 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरे देश में सुनाई देगी। इस दौरान भारत के युवा दिमाग विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के लिए एकजुट होंगे, जो रचनात्मकता, दृढ़ता और आत्मविश्वास का एक राष्ट्रव्यापी उत्सव होगा।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे दुनिया को भारत की युवा शक्ति की ताकत दिखाएं, जो राष्ट्र के लिए इनोवेशन कर रही है और दुनिया को प्रेरित कर रही है।
शिक्षा मंत्री ने इसे मात्र प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक आंदोलन बताया। यह एक बेहतर भारत के लिए सोचने, बनाने और समाधान तैयार करने का आह्वान है। यह चार प्रमुख विषयों पर विचार करने के लिए आमंत्रित करता है: आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत। उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
प्रधान ने देशभर के छात्रों को इस राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि आपका एक विचार क्लासरूम को रोशन कर सकता है या एक समुदाय को बदल सकता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे उड़ान भरें और आसमान छू लें।
धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले महीने विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 को लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य पूरे भारत के स्कूलों के छात्रों को शामिल करना है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 को अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग और AICTE के साथ मिलकर शुरू किया है।
दुनिया को भारत की युवा शक्ति की ताकत दिखा दें, जो राष्ट्र के लिए इनोवेशन कर रही है और दुनिया को प्रेरित कर रही हैhttps://t.co/h0KL5bojxx पर आज ही, रजिस्टर करें... pic.twitter.com/SQwukDVgcG
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) October 11, 2025
अफगानी हमले के बाद दुम दबाकर भागे पाकिस्तानी सैनिक, वीडियो आया सामने!
ब्लू स्टार पर चिदंबरम के बयान से कांग्रेस में नाराज़गी, बीजेपी ने कहा - आधे सच से न्याय नहीं
बिहार NDA कार्यकर्ताओं में मोदी भरेंगे जोश, मेरा बूथ सबसे मज़बूत मिशन पर संवाद!
दुर्गापुर गैंगरेप: बंगाल मिनी तालिबान , ममता के बयान पर बीजेपी का हमला
तालिबानी कहर: पाक सेना के 12 जवान ढेर, 5 ने डाले हथियार, टैंक व चौकियां कब्जे में
कांतारा चैप्टर 1 : 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई 400 करोड़ पार!
मूसेवाला के नक्शेकदम पर छोटा भाई, गाने पर थिरकते गरसिमरन का वीडियो वायरल
Crown Jewel में जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का धमाका: 27 मिनट के मैच में किन दिग्गजों को दिया ट्रिब्यूट!
तालिबान का स्वागत, पर अपने मुसलमानों का क्या? महबूबा मुफ्ती का केंद्र पर हमला
दल-बदल से हिली बिहार की सियासत: भूमिहार नेताओं के रुख से NDA परेशान, RJD को राहत?