बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही NDA ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
चुनाव को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री मोदी राज्य के BJP कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।
यह संवाद कार्यक्रम आगामी 15 अक्टूबर को होगा। मोदी ने कहा कि बिहार में BJP-NDA की विजय के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है।
प्रधानमंत्री ने इस संवाद कार्यक्रम को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान से जोड़ा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान से जुड़ने और अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करने का आग्रह किया है।
मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं के सुझावों पर वे सीधे उनके साथ चर्चा भी करेंगे। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सीधे नेतृत्व से जोड़ना और चुनावी रणनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
यह संवाद ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य में सीटों के बंटवारे को लेकर NDA के भीतर अंतिम दौर की मंथन चल रही है। विपक्ष के आरोपों और चुनावी चुनौतियों के बीच, मोदी का कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क न केवल उनका मनोबल बढ़ाएगा बल्कि चुनावी मशीनरी को भी और धार देगा।
बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2025
ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है।https://t.co/pZAaueLpLv
15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।
मेरा आग्रह है…आप सभी… pic.twitter.com/VZRWV3DPXw
लाइव कमेंट्री में भारी चूक! पाकिस्तानी खिलाड़ी को बताया भारतीय कप्तान, मचा हड़कंप
IND vs WI टेस्ट: कैच छूटने पर कुलदीप यादव का फूटा गुस्सा, मैदान पर दी गाली!
क्या राघोपुर में तेजस्वी की होगी अमेठी जैसी हार? प्रशांत किशोर ने दी खुली चुनौती
बिहार चुनाव: क्या मुस्लिम बनेंगे किंगमेकर? ओवैसी का प्लान क्या है?
दुर्गापुर गैंगरेप: लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए... सीएम बनर्जी के बयान से आक्रोश
दर्द से परेशान मां सो रही थी सोफे पर, मासूम बेटे ने ठंड से बचाने के लिए किया ऐसा काम कि...
अविश्वसनीय! नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाई, अंतिम गेंद पर ऐतिहासिक जीत!
तालिबानी कहर: पाक सेना के 12 जवान ढेर, 5 ने डाले हथियार, टैंक व चौकियां कब्जे में
चारमीनार के पास पहियों पर टाइम बम : LPG सिलेंडर का खुलेआम इस्तेमाल, वायरल वीडियो से हड़कंप
बिहार चुनाव: मांझी की पार्टी हम को 6 सीटें, जानिए कौन सी हैं वो