अहमदाबाद में आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में वो लम्हा आया, जिसका फैंस को बरसों से इंतजार था। शाहरुख खान और अक्षय कुमार एक साथ, एक मंच पर!
हालांकि, यह किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि अवॉर्ड शो के दौरान हुआ। शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल के साथ शो को होस्ट कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान और अक्षय कुमार एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अक्षय कुमार का दमदार परफॉर्मेंस और शाहरुख खान की जवान के टाइटल ट्रैक पर धमाकेदार एंट्री शो के मुख्य आकर्षण रहे। लेकिन, फैंस के लिए सबसे बड़ी ट्रीट शाहरुख और अक्षय को एक साथ देखना था।
फिल्मफेयर के मंच पर शाहरुख खान और अक्षय कुमार को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई सालों बाद ऐसा देखने को मिला है।
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने दोनों के गले लगते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे फेवरेट।
एक अन्य यूजर ने लिखा, अक्षय और शाहरुख खान लंबे समय के बाद स्टेज पर एक साथ।
करण जौहर के सामने अक्षय कुमार और शाहरुख खान का री-यूनियन हुआ। दोनों को गले लगते हुए करण जौहर भी देखते रह गए।
दरअसल, करण जौहर ने बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड प्रेजेंट किया था। इसी दौरान किल के अभिनेता लक्ष्य को बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला। वहां अक्षय कुमार और शाहरुख खान साथ-साथ खड़े दिखाई दिए।
1997 में आई फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने साथ काम किया था। शाहरुख लीड रोल में थे, जबकि अक्षय कुमार का फिल्म में कैमियो था। हालांकि, शाहरुख अक्षय की फिल्म हे बेबी में भी कैमियो कर चुके हैं।
Watching SRK and Akshay Kumar together after such a long time.. 🤩🤩
— SUMIT (@5UM1T_DBZ) October 11, 2025
Wholesome video 😍😍🥰🥰#FilmfareAwards2025pic.twitter.com/d8NTSlMUfs https://t.co/RnNFCZbsmt
राघोपुर में आएगा बदलाव, चाहें चुनाव लड़ूं या नहीं: प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
चीन के लिए इंडिगो की उड़ान को जल सलामी, 10 नवंबर से सेवा शुरू
दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस
राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का सम्मान कोई छीन नहीं सकता: पप्पू यादव ने RJD को दी सीधी चुनौती
अखिलेश यादव ने बताया क्यों हुआ था उनका फेसबुक पेज सस्पेंड
योगी रवि किशन को भूले नहीं! बोले – स्वदेशी की बात करें और घड़ी विदेशी पहनें, ऐसा ना हो!
मांझी की पार्टी के तेवर: क्या NDA के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें?
वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, पर कोच और चयनकर्ता... जडेजा का छलका दर्द
IND vs WI: क्या अंपायर का ब्लंडर? जायसवाल का विवादित रन आउट, मचा बवाल!
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने बैगिनडीह में हस्तशिल्प कारीगरों से की भेंट, दिया समर्थन का आश्वासन