अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अब सैन्य संघर्ष में तब्दील हो गया है। तालिबान ने 9 अक्टूबर को पाकिस्तान द्वारा टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाते हुए काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में किए गए हवाई हमलों का जवाब सैन्य कार्रवाई से दिया है।
अफगानिस्तान के 201 खालिद बिन वलीद आर्मी कोर ने 11 अक्टूबर की देर रात नंगरहर और कुनार प्रांतों में डूरंड लाइन के पास स्थित पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर भीषण हमले शुरू कर दिए।
तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अफगान सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है। कुनार और हेलमंद प्रांतों में अफगान सीमा पर स्थित एक-एक पाकिस्तानी चौकी को नष्ट कर दिया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पक्तिया प्रांत के आरयूब जाजी जिले में अफगान सीमा बलों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच सुबह से ही झड़पें जारी हैं। लड़ाई स्पिना शागा, गीवी, मणि जाभा और अन्य क्षेत्रों में केंद्रित है, जहाँ हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस संघर्ष में अब तक पाँच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और दो अन्य घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान हुआ है और उनकी सैन्य सुविधा को भी क्षति पहुँची है। अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार भी छीन लिए हैं। अफगानी सैनिकों ने दुश्मन की कई चौकियों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
यह सैन्य टकराव ऐसे समय में हो रहा है, जब तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत यात्रा पर हैं। पाकिस्तान के हवाई हमलों के बारे में पूछे जाने पर मुत्तकी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, अफगानों के साहस की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन यह एकतरफा नहीं हो सकता। उन्होंने चेतावनी दी, अगर कोई अफगानों के साहस की परीक्षा लेना चाहता है, तो उसे सोवियत संघ, अमेरिका और नाटो से पूछना चाहिए, ताकि वे समझा सकें कि अफगानिस्तान के साथ ये खेल खेलना ठीक नहीं है।
तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर अपने सीमावर्ती शहर पर हवाई हमले करने और अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, डूरंड लाइन के पास पक्तिका के मार्गी इलाके में एक बाजार पर बमबारी की और काबुल के संप्रभु क्षेत्र का भी उल्लंघन किया। यह एक अभूतपूर्व, हिंसक और भड़काऊ कृत्य है। मंत्रालय ने अफगान हवाई क्षेत्र के इस उल्लंघन की कड़ी निंदा की और कहा कि अपने क्षेत्र की रक्षा करना उनका अधिकार है। इस सीधे सैन्य टकराव ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को खतरनाक मोड़ पर ला दिया है।
منابع: پنج نظامی پاکستانی در آن سوی خط فرضی کشته شدند
— TOLOnews (@TOLOnews) October 11, 2025
منابع به طلوعنیوز تایید کردند که در نتیجه درگيری میان نیروهای امارت اسلامی افعانستان و پاکستان، تاکنون پنج نظامی پاکستانی کشته و دو نفر دیگر زخمی شدهاند.#طلوعنیوز pic.twitter.com/fujJ3Lmxi1
नामीबिया का धमाका! आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को धूल चटाई
कानून से बचने के लिए मौत का ड्रामा : दिल्ली का शातिर अपराधी गोरखपुर में बेनकाब
लोको पायलट की बहन का हाईवोल्टेज ड्रामा: बिना टिकट फर्स्ट एसी में यात्रा, TTE से जाति पूछी!
नामीबिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 में किया सबसे बड़ा उलटफेर
दिल्ली-NCR में कब दस्तक देगी ठंड? 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!
दिवंगत IPS अधिकारी पूरन कुमार मामले में इंसाफ की गुहार: मान ने केंद्र और हरियाणा सरकार से की अपील
गोदाम में तड़पता रहा कर्मचारी, मालिक करता रहा हिसाब, आखिर में हुई मौत
असंभव कैच! सुदर्शन के तूफानी शॉट पर लपका करिश्माई कैच, गावस्कर भी चिल्ला उठे!
हैरान करने वाला रन आउट! जायसवाल की डबल सेंचुरी का सपना चकनाचूर, गिल की भूल पड़ी महंगी
नामीबिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को घर में रौंदा!