नामीबिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 में किया सबसे बड़ा उलटफेर
News Image

नामीबिया क्रिकेट टीम के लिए यह खुशी और जश्न का दिन है। 11 अक्टूबर, 2025 नामीबियाई क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। T20 वर्ल्ड 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली इस टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया है।

नामीबिया ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को हराया। रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को आखिरी गेंद पर चार विकेट से जीत मिली।

साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराना नामीबिया के लिए ऐतिहासिक है। यह चौथा मौका है, जब नामीबिया ने किसी फुल मेंबर नेशन को टी20 इंटरनेशनल मैच में हराया है। इससे पहले नामीबिया ने आयरलैंड, जिम्बाब्वे और श्रीलंका को हराया था।

वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स जैसे बल्लेबाज विफल रहे।

एक समय 82 रन पर 6 विकेट गंवाकर साउथ अफ्रीका की टीम संकट में थी। जेसन स्मिथ ने 31 रन बनाए और रुबिन हरमन ने 23 रन बनाए, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन बना सकी। नामीबिया के लिए ट्रपलमैन ने 3 और मैक्स हिंगो ने 2 विकेट लिए।

135 रनों का पीछा करते हुए नामीबिया के बल्लेबाजों ने आखिरी गेंद तक उम्मीद नहीं छोड़ी। 85 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद नामीबिया की जीत मुश्किल लग रही थी। 101 रन पर छठा विकेट गिरने से साउथ अफ्रीका की जीत निश्चित लग रही थी, लेकिन जेन ग्रीन और रुबेन ट्रपलमैन ने आखिरी दो ओवरों में मैच का रुख बदल दिया।

अंतिम दो ओवरों में नामीबिया को जीतने के लिए 23 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में एक चौके और तीन डबल के साथ 12 रन बने। अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे।

ग्रीन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। अब 5 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी गेंद पर ट्रपलमैन और ग्रीन ने दो रन दौड़ लिए। चौथी गेंद पर एक रन बना। 5वीं गेंद डॉट रही, जिससे आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन बचा। स्ट्राइक पर मौजूद ग्रीन ने चौका जड़कर नामीबिया को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली में प्रदूषण से जंग: इनोवेशन चैलेंज से मिलेगी मदद, 50 लाख तक का इनाम!

Story 1

अमिताभ की माँ, तेजी बच्चन: खूबसूरती में मधुबाला को भी मात, इंदिरा गांधी की थीं खास सहेली

Story 1

जान पर खेलकर लपका कैच! सुदर्शन की दिलेरी देख दंग रह गए खिलाड़ी, चोट के कारण छोड़ना पड़ा मैदान

Story 1

संजू सैमसन को एक और टीम में मौका, नए कप्तान के अंडर बरसाएंगे चौके-छक्के

Story 1

योगी रवि किशन को भूले नहीं! बोले – स्वदेशी की बात करें और घड़ी विदेशी पहनें, ऐसा ना हो!

Story 1

शुभमन गिल: क्या वो वर्ल्ड क्रिकेट की नई रन मशीन हैं?

Story 1

तालिबान मंत्री का देवबंद दौरा: क्या हैं अफगानिस्तान के साथ इसके गहरे रिश्ते?

Story 1

डोगेश भौंकता रहा, बिल्ली ने लेपर्ड को भगाया! खूंखार दरिंदे से भिड़ंत का वायरल वीडियो

Story 1

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नई सुविधा शुरू!

Story 1

पीएम मोदी ने किसानों को दी सौगात: 35,440 करोड़ की कृषि योजनाओं का तोहफा