अविश्वसनीय कैच! साई सुदर्शन ने 5 फीट की दूरी से पकड़ा तूफानी शॉट, वीडियो वायरल
News Image

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में साई सुदर्शन ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद फील्डिंग में भी कमाल दिखाया है। उन्होंने एक ऐसा कैच लपका है, जो लगभग नामुमकिन था और काफी तेज भी था।

वेस्टइंडीज की पारी के दौरान, सुदर्शन ने फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा। रविन्द्र जडेजा के ओवर में जॉन कैम्पबेल को आउट करते हुए उन्होंने तहलका मचा दिया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल तुरंत उनके पास दौड़ पड़े।

सुदर्शन शॉर्ट लेग पर खड़े थे और कैम्पबेल ने स्वीप शॉट खेला। शॉर्ट लेग का फील्डर बल्लेबाज से लगभग 5 फीट दूर खड़ा होता है। सुदर्शन शॉट के साथ ही सतर्क हो गए और अपने हाथों को छाती पर ले जाकर खुद के लिए शील्ड बनाई, गेंद वहां अटक गई। इसके बाद उन्होंने गेंद को हाथ से पकड़ लिया।

ध्रुव जुरेल यह देखकर चिल्ला उठे और सुदर्शन के पास जाकर जश्न मनाने लगे। टीम के अन्य खिलाड़ी भी वहां आकर साई सुदर्शन की पीठ थपथपाने लगे। बल्लेबाज को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि यह कैसे हो गया। इतना तेज शॉट कैच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत ने पहले 5 विकेट पर 518 रनों के कुल स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 175 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल भी 129 रनों पर नाबाद रहे। साई सुदर्शन ने 87 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गोदाम में तड़पता रहा कर्मचारी, मालिक करता रहा हिसाब, आखिर में हुई मौत

Story 1

पाकिस्तान में इजराइल विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा, 11 की मौत

Story 1

डोगेश भौंकता रहा, बिल्ली ने लेपर्ड को भगाया! खूंखार दरिंदे से भिड़ंत का वायरल वीडियो

Story 1

महागठबंधन का प्लान बी? तेजस्वी यादव और पान नेता आईपी गुप्ता की मुलाकात

Story 1

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

Story 1

साई सुदर्शन का अविश्वसनीय कैच! मैदान पर उड़ी फैंस की आंखें

Story 1

छत पर चादर में पड़ोसी के साथ लेटा था बेटा, तभी आई मम्मी, लड़की भागी, लड़का पिटा!

Story 1

बिहार: 73 सालों में एक मुस्लिम मुख्यमंत्री, कितने बने मंत्री-विधायक?

Story 1

अविश्वसनीय कैच! साई सुदर्शन ने 5 फीट की दूरी से पकड़ा तूफानी शॉट, वीडियो वायरल

Story 1

चीन सीमा पर चौकन्ना रहने की ज़रूरत: CDS जनरल अनिल चौहान