भाजपा कार्यकर्ताओं का चालान काटने पर टीआई पर गिरी गाज, SSP ने लिया बड़ा एक्शन
News Image

मेरठ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का चालान करना ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय कुमार शाही को भारी पड़ गया। उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।

बुधवार को रेलवे रोड चौराहे के पास भाजपा कार्यकर्ता आशीष बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करते हुए पाए गए। ट्रैफिक प्रभारी विनय शाही ने नियमों के तहत 8000 रुपये का चालान काटा।

आशीष ने भाजपा पार्षद अरुण मचल को कॉल कर सिफारिश की कोशिश की। मौके पर पहुंचे अरुण मचल खुद भी गलत दिशा से बुलेट बाइक चलाकर पहुंचे, जिसके कारण TI विनय शाही ने उनका भी 9000 रुपये का चालान काट दिया।

इससे नाराज़ पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई, लेकिन TI विनय शाही नियमों से पीछे नहीं हटे और कोई सिफारिश नहीं मानी।

इसके बाद भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और अजय गुप्ता को बुलाया गया, जिन्होंने मामले को तूल देते हुए एसएसपी से शिकायत की। शिकायत के कुछ ही घंटों बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए TI विनय शाही को ट्रैफिक प्रभारी के पद से हटा दिया। उनकी जगह संतोष कुमार सिंह को नया ट्रैफिक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा पार्षद और ट्रैफिक इंस्पेक्टर के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। वीडियो में TI विनय शाही लगातार नियमों की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली में वेस्टइंडीज को धोने उतरेगी टीम इंडिया! जानिए पिच का मिजाज और प्लेइंग 11

Story 1

ऋषभ पंत की वापसी: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, इस दिन मैदान पर लौटेंगे!

Story 1

बिहार NDA: किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें? संभावित आंकड़े आए सामने

Story 1

पुलवामा शहीद के बेटे की शानदार एंट्री! सहवाग ने कहा - मुझे गर्व है

Story 1

बिहार चुनाव 2025: वोटर लिस्ट का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक, CEO का ट्वीट बना राजनीतिक बहस का केंद्र

Story 1

IPL 2026: नीलामी की तारीख घोषित, 15 नवंबर तक खिलाड़ी होंगे रिटेन!

Story 1

भूटान में पेट्रोल-डीजल के दाम देख भारतीय पर्यटक हुआ हैरान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Story 1

सर तन से जुदा: अल्लाह नहीं, इजरायल के नाम पर पाकिस्तान सुलगा, लाहौर से पिंडी तक हिंसा, मुनीर परेशान

Story 1

सुनील शेट्टी ने कहा, कांतारा चैप्टर 1 मेरी रगों में उतर गई!

Story 1

महिला विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने विशाखापत्तनम में मारी बाजी