बिहार NDA: किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें? संभावित आंकड़े आए सामने
News Image

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। भाजपा और जेडीयू बराबरी की हिस्सेदारी के करीब हैं, जबकि सहयोगियों को भी जगह दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, एनडीए के सभी दलों में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। इसका औपचारिक एलान 11 अक्टूबर को होगा। सभी सहयोगी दल मिलकर संयुक्त रूप से इसका ऐलान करेंगे।

समझौते के मुताबिक, 243 सीटों में से 203 सीटों पर भाजपा और जेडीयू चुनाव लड़ेंगे। जेडीयू को 102 और भाजपा को 101 सीटें मिलने की संभावना है। शेष 40 सीटों में से 26 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), 8 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और 6 सीटें आरएलएसपी को दी जाएंगी।

मांझी और कुशवाहा की सीटें भाजपा अपने कोटे से देने पर राज़ी है, जबकि चिराग पासवान को मिलने वाली 26 सीटें भी भाजपा की ओर से ही दी जाएंगी।

चिराग पासवान भी अब संकेत दे रहे हैं कि सब ठीक है। उन्होंने कहा है कि बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है और अंतिम चरण में है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से मुलाक़ात के बाद कहा कि सब ठीक है और एनडीए पूरी ताक़त से चुनावी जीत की तैयारी कर रहा है।

असली सियासी तस्वीर तभी साफ होगी, जब एनडीए आधिकारिक तौर पर अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी करेगा। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए गठबंधन की घोषणा भव्य अंदाज़ में होगी।

पहली संयुक्त सूची 13 अक्तूबर को जारी की जा सकती है। यह सूची भाजपा, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और आरएलएसपी मिलकर जारी करेंगे।

भाजपा ने हर सीट के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया है। 11 अक्तूबर को दिल्ली में बीजेपी बिहार कोर ग्रुप की बैठक होगी। 12 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप को नोबेल न मिलने पर पुतिन का तंज, जेलेंस्की का उड़ाया मजाक

Story 1

मोदी को 25 साल की सेवा पर ओडिशा के मुख्यमंत्री की बधाई, कहा - भारत बना विश्व शक्ति

Story 1

लो दे दिया विधानसभा से इस्तीफा: बिहार चुनाव से पहले RJD को एक और झटका

Story 1

EPFO से ₹21000 जीतने का आखिरी मौका, आज ही करें आवेदन!

Story 1

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स इन 5 खिलाड़ियों को करेगी रिलीज़! पिछले सीजन में किया निराश

Story 1

वाराणसी से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन: त्योहारों में पूर्वांचल-बिहार के यात्रियों को राहत!

Story 1

यशस्वी जायसवाल का शतक, जडेजा ड्रेसिंग रूम में लोट-पोट!

Story 1

हौसले पर शक है तो सोवियत संघ और अमेरिका से पूछो : अफगान विदेश मंत्री की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

Story 1

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से मिलकर कहा, जो मेरे साथ हुआ, वो किसी और के साथ न हो

Story 1

फैक्ट चेक: तेजस्वी पर घमंडी बोलने वाला मुकेश सहनी का वीडियो पांच साल पुराना