पाकिस्तान के कई इलाकों में इजरायल के नाम पर तनाव और हिंसा बढ़ रही है। राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हिंसा के पीछे तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) का हाथ बताया जा रहा है।
TLP की पाकिस्तान की राजनीति में मजबूत पकड़ है, इसलिए सरकार और सेना सीधे कार्रवाई करने से बच रही हैं।
हिंसा तब शुरू हुई जब पुलिस ने TLP के ऑफिस पर छापा मारा और नेता साद रिजवी को गिरफ्तार करने की कोशिश की। साद रिजवी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही प्रदर्शन और झड़पें शुरू हो गईं।
इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन की योजना के चलते पुलिस और TLP समर्थकों के बीच कई बार लड़ाई हुई, जिसमें कई पुलिसवाले घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और लोहे की छड़ें फेंकीं, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और लाठीचार्ज किया। कुछ जगहों पर गोली भी चली। सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी आंसू गैस और गोलीबारी के वीडियो दिखा रहे हैं।
यह हिंसा तब बढ़ी जब TLP ने 8 अक्टूबर को इजरायल के खिलाफ बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था।
हालांकि, इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम हो गया है और हमास ने इसे मान भी लिया है, लेकिन TLP ने इसे स्वीकार नहीं किया और पाकिस्तान में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
हिंसा बढ़ने पर सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी है और कई प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया है ताकि प्रदर्शन रोका जा सके। ये वही जगहें हैं जहां पहले भी TLP ने हिंसक प्रदर्शन किए थे।
TLP एक कट्टरपंथी संगठन है, जिसकी शुरुआत खादिम हुसैन रिजवी ने की थी। खादिम हुसैन रिजवी ने भड़काऊ नारे बनाए जैसे गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा ।
2011 में पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या के बाद, उन्होंने हत्यारे मुमताज कादरी को हीरो बताया था और यह नारा पूरे देश में फैलाया था। तब से यह नारा पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरता और हिंसा का बड़ा कारण बन गया है, जो अब भारत और दूसरे देशों तक भी पहुंच चुका है।
BREAKING: Chaos in Lahore as TLP protest turns deadly. 1 killed many injured. Roads blocked, internet cut. Pakistan’s own people face state terror.#करवाचौथ_की_सच्चाई #NobelPeacePrize #Trump #SmackDown #CxM1stWin #weareoneEXO #Trisha #Norway #Rodrygo@ICC @WIONews @KNBKashmir pic.twitter.com/Vh6AxLzZzn
— Firdaus Khan (@par3_ke) October 10, 2025
करवा चौथ 2025: देखो चांद नजर आया! सुहागनों को मिला दीदार, व्रत खोल झूम उठीं महिलाएं
रामनगरी अयोध्या में दो मंजिला मकान धराशायी, पिता और तीन बच्चों समेत पांच की मौत
जिसने दिया जीवनदान, उसी ने छीनी खुशियां: दिल्ली में साई सुदर्शन का दिल टूटा
बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारे पर सस्पेंस खत्म, जल्द आएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
अट्टई की प्राइवेसी पर यूजर का अनोखा सवाल, वेंबू का जवाब - मुझ पर भरोसा करो!
शतक चूके, दिल जीत गए साई सुदर्शन!
एक शिकार, दो शिकारी: पिंजरे में कैद चूहे पर सांप और बिल्ली का हमला!
पश्चिम बंगाल में SIR से ममता बनर्जी क्यों डरीं? क्या सड़कों पर उतरेंगे लोग?
बिहार चुनाव 2025: एनडीए में कल शाम सीटों के बंटवारे का होगा ऐलान
कांतारा से जीता दिल, मौत से पहले बना कॉमेडी का हीरो: कौन है यह 5 फीट का कलाकार?