शुभमन गिल की मैदान पर जोरदार टक्कर, जायसवाल बने डॉक्टर!
News Image

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल मैदान पर दुर्घटना का शिकार हो गए।

मैच के दौरान एक रन लेने की कोशिश में गिल की विंडीज विकेटकीपर से जोर की टक्कर हो गई। यह घटना तब हुई जब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप बॉलिंग कर रहे थे। जायसवाल ने लेग साइड में गेंद खेली और दोनों भारतीय बल्लेबाज रन के लिए दौड़ पड़े।

गिल दूसरे छोर पर पहुंचे, तभी उनकी और विंडीज कीपर टैविन इमलाच की टक्कर हो गई। हेल्मेट पहने गिल का सिर सीधे इमलाच की छाती में भिड़ गया और गेंद भी भारतीय कप्तान के कंधे से टकरा गई।

यह देखकर हर कोई चौंक गया। तुरंत ही दोनों टीम का मेडिकल स्टाफ मैदान पर पहुंच गया। इमलाच मैदान पर लेटे हुए थे, वहीं शुभमन गिल ने हेलमेट उतारा और सिर पकड़कर बैठ गए।

फिजियो द्वारा गिल की जांच के दौरान, जायसवाल डॉक्टर की भूमिका में उतर आए। गिल के सिर पर लगी चोट के कारण कनकशन चेक होना था। जायसवाल ने गिल की आंखों के सामने अपना हाथ उठाया और पूछा कि कितनी उंगलियां हैं, जिससे गिल हंसने लगे।

राहत की बात यह रही कि यह घटना खतरनाक साबित नहीं हुई और दोनों खिलाड़ी फिट होकर फिर खेलने लगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

डोनाल्ड ट्रंप के साथ धोखा ? शांति का नोबेल पुरस्कार न मिलने पर सोशल मीडिया पर बवाल

Story 1

भाभी के धैर्य के 1000 नंबर! पति की हरकत देख लोगों ने किए मजेदार रिएक्शन

Story 1

यशस्वी जायसवाल ने एक ही दिन में दो बार किया कारनामा, विराट कोहली की बराबरी!

Story 1

वेनेजुएला की आयरन लेडी मारिया कोरिना मचाडो को शांति का नोबेल, ट्रंप विरोधी देश को मिला सम्मान

Story 1

ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर, शिवम दुबे का तूफानी शतक! 62 गेंदों में 9 छक्के जड़कर मचाया तहलका

Story 1

रणथंभौर में मां-बेटी बाघिनों के बीच खूनी जंग, वर्चस्व की लड़ाई में रिद्धि ने मीरा को हराया!

Story 1

ट्रंप को नोबेल न मिलने पर पुतिन का तंज, जेलेंस्की का उड़ाया मजाक

Story 1

वाराणसी से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन: त्योहारों में पूर्वांचल-बिहार के यात्रियों को राहत!

Story 1

कांतारा से जीता दिल, मौत से पहले बना कॉमेडी का हीरो: कौन है यह 5 फीट का कलाकार?

Story 1

रूस से तनाव के बीच नाटो का परमाणु युद्धाभ्यास, नीदरलैंड करेगा नेतृत्व