यशस्वी जायसवाल जब अपने रंग में होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है। दिल्ली में उन्होंने फिर से कमाल की पारी खेली।
उन्होंने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद शतक भी ठोक दिया। कुछ ही देर बाद जायसवाल ने अपने 150 रन भी पूरे कर लिए।
ये दूसरी बार है, जब जायसवाल ने मैच के पहले ही दिन 150 से बना दिए हों। इससे पहले ये काम भारत के लिए केवल विराट कोहली ही कर पाए हैं।
दिल्ली में खेले जा रहे भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे। उनके जोड़ीदार केएल राहुल जल्दी आउट होकर चले गए, लेकिन जायसवाल ने मोर्चा संभाले रखा।
उन्हें पहले साई सुदर्शन का साथ मिला और फिर जब वे आउट हो गए तो कप्तान शुभमन गिल भी उनका साथ देने आए।
यशस्वी जायसवाल ने अपने 150 रन 224 बॉल पर पूरे कर लिए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके आए। उनकी बल्लेबाजी कितनी संयमित थी, ये बात इससे समझी जा सकती है कि 150 रन पूरे करने तक उन्होंने कोई सिक्स नहीं लगाया था।
ये दूसरी बार हुआ है, जब जायसवाल ने भारत में टेस्ट के पहले दिन 150 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले जब साल 2024 में इंग्लैंड की टीम भारत आई थी, तब विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले के पहले ही दिन जायसवाल ने 179 रन बनाए थे।
विराट कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में 151 रन और इसके बाद साल 2017 में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ 156 रन बनाए थे। ये दोनों काम उन्होंने टेस्ट के पहले ही दिन किए थे।
जायसवाल ओपनिंग के लिए आते हैं और विराट कोहली अक्सर नंबर चार पर ही बल्लेबाजी के लिए आए हैं। देखना होगा कि यशस्वी जायसवाल अपनी इस पारी को और कितना बड़ा बना सकते हैं।
What a player! 👏@ybj_19 joins South African icon #GraemeSmith to score the most Test tons (7) by an opener aged 23 or younger! 🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 10, 2025
Catch the LIVE action 👉 https://t.co/8pkqpa9s4Z#INDvWI 👉 2nd Test, Day 1 | Live Now on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/aig46QChOd
आख़िरकार मानसून ने ली UP से विदाई, ठंड का मौसम शुरू
वायरल वीडियो: क्या बंदर ने बनाई हनुमान जी की तस्वीर? जानिए सच्चाई
करोड़ों का नकद पुरस्कार, सोने का मेडल: नोबेल विजेता मारिया कोरिना मचाडो को क्या मिलेगा?
मोकामा: टिकट फाइनल नहीं, फिर भी छोटे सरकार अनंत सिंह ने किया नामांकन का ऐलान!
सलमान खान ने को-स्टार वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर जताया दुख, कहा - मिस यू पाजी
साई सुदर्शन शतक से चूके, लेकिन जड़ा करियर का सर्वोच्च स्कोर
महिला विश्व कप में भारत की हार, अंक तालिका में हुआ फेरबदल
असली टॉम एंड जेरी! बिल्ली ने चूहे पर बरसाए थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
करवा चौथ 2025: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का अनोखा अंदाज, महिलाओं संग जमकर नाचीं!
महिला सांसद का रौद्र रूप: संसद में हाका से मचा हड़कंप, स्पीकर हुए लाल!