पंजाब में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ी घोषणा की है। राज्य में 3,000 से ज्यादा आधुनिक खेल मैदान बनाए जाएंगे। इससे युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से ₹1194 करोड़ की लागत से 3100 खेल स्टेडियमों की आधारशिला रखी है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आजादी के 75 सालों में किसी भी सरकार ने गांवों की ओर इस तरह से ध्यान नहीं दिया। अब तक बड़े-बड़े शहरों में ही स्टेडियम बनते थे। पहली बार किसी सरकार ने गांव के नौजवानों के लिए गांवों में ही शानदार खेल स्टेडियम बनवाने की शुरुआत की है।
स्टेडियमों की संभाल और देखरेख की जिम्मेदारी गांवों के यूथ क्लबों को दी गई है। यह सुनिश्चित करेगा कि मैदान कमजोर न पड़ें और गांव का हर बच्चा इन सुविधाओं से जुड़ सके।
इन मैदानों में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, क्रिकेट और एथलेटिक्स के लिए विशेष सुविधाएं होंगी।
मान सरकार ने हाल के महीनों में ग्रामीण और शहरी इलाकों में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर जोर दिया है। योजना के तहत हर जिले में फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट और एथलेटिक्स ग्राउंड विकसित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि इन मैदानों से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अवसर मिलें। साथ ही, पंजाब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की मेजबानी के लिए भी तैयार हो सके।
मुख्यमंत्री मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि यह पहल केवल खेलों तक सीमित नहीं है। यह युवाओं को नशे से दूर रखने की एक सामाजिक पहल भी है।
मान का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि हर गांव, हर कस्बे का बच्चा मैदान में जाए, मोबाइल पर नहीं। खेलों के जरिए पंजाब को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाया जाएगा।
राज्य सरकार पहले ही कई जिलों में रूरल स्टेडियम मिशन शुरू कर चुकी है। अब इस 3,000 मैदानों की घोषणा के बाद यह पहल पंजाब को देश के अग्रणी खेल राज्यों की कतार में ला सकती है।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।
केजरीवाल ने कहा कि यह दिन सिर्फ़ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार गांवों में युवाओं के लिए खेल के मैदान बनवा रही है। भगवंत मान जी की सरकार पंजाब के 3,100 गांव में शानदार खेल के मैदान बनवा रही है। सरकार खेल का सामान भी देगी।
केजरीवाल और भगवंत मान इस परियोजना को पंजाब में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम बता रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले कहा था कि उनकी सरकार युवाओं के लिए रोजगार और खेल के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बुधवार को केजरीवाल और भगवंत मान ने जालंधर में 5000 करोड़ रुपये की लागत का पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट भी शुरू किया।
*आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है ‼️
— AAP (@AamAadmiParty) October 9, 2025
पंजाब में 3,000+ Modern खेल के मैदान बनाये जाएँगे —
⚽️ Football Ground
🏐 Volleyball Ground
🏑 Hockey Ground
🏏 Cricket Ground
🏃♂️➡️ Athletics Ground
-@BhagwantMann pic.twitter.com/jDhZkaHbA5
रिंकू सिंह की जान खतरे में? क्रिकेटर को अंडरवर्ल्ड से धमकी, 5 करोड़ की फिरौती!
पैडमैन: घर की फिल्म होने पर भी अक्षय को करनी पड़ी मशक्कत!
गुजरात में सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स डेवलपमेंट पर मंथन: दृष्टि से वेग की ओर बढ़ने का संकल्प
कप्तान बनते ही गिल का सफलता मंत्र: सबसे बड़ा लक्ष्य क्या है?
कड़ी धूप में महिला ने किया टायर पंक्चर रिपेयर, वीडियो हुआ वायरल
साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार: हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को मिला सम्मान
मधुबनी से दिखा हिमालय का अद्भुत नज़ारा, सोशल मीडिया पर धूम
जन सुराज कार्यालय में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही बवाल, विद्रोह जैसे हालात
VIDEO: ये कैच नहीं, अद्भुत! क्रांति गौड़ ने पलक झपकते ही पकड़ा नामुमकिन कैच
जन सुराज की पहली सूची जारी, टिकट न मिलने पर प्रशांत किशोर पर भड़कीं पुष्पा सिंह