कड़ी धूप में महिला ने किया टायर पंक्चर रिपेयर, वीडियो हुआ वायरल
News Image

महिलाओं को आज भी समानता के लिए संघर्ष करना पड़ता है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, फिर भी उन्हें शारीरिक रूप से कमजोर समझा जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो ऐसी सोच रखने वालों को करारा जवाब दे रहा है। इस वीडियो में एक महिला कड़ी धूप में टायर पंक्चर रिपेयर कर रही है।

वीडियो देखकर लगता है कि यही महिला का काम है। वह ट्रक के पंक्चर टायर को ठीक करती दिख रही है और लोगों को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।

मरून रंग के सूट में यह लड़की अपनी शारीरिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए बड़ी आसानी से टायर पंक्चर रिपेयर करती नजर आ रही है।

ट्विटर पर @Jimmyy__02 नाम के यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, श्रृंगार करती महिला से कहीं ज्यादा खूबसूरत संघर्ष करती महिलाएं अच्छी लगती है बहना...?

वीडियो में महिला जितनी तेजी से टायर पंक्चर रिपेयर कर रही है, उतनी फुर्ती से तो कोई पुरुष भी शायद ही कर पाए। उसने 20-30 सेकंड में ट्यूब में पंक्चर लगाकर उसे कस दिया और मशीन से टायर को भी फटाफट कस दिया।

हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। देखने पर लगता है कि महिला का पेशा टायर पंक्चर रिपेयर करना ही है।

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने कहा, यह देश की वो बेटियां हैं जो अपने घर की ज़िम्मेदारियों के नीचे दबी हुई हैं लेकिन इन्होंने कभी गलत रास्ता नहीं चुना।

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, महिला अपनी रूप और श्रंगार से ज्यादा अपनी मेहनत के लिए जानी जाती है, महिला से बड़ा योद्धा कोई नहीं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एमपी की महिला कलेक्टर को अनोखी विदाई: पालकी में बैठाकर सहकर्मियों ने किया सम्मान, वीडियो वायरल

Story 1

राजस्थान: क्या अंता उपचुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन में दिखाई जल्दबाजी?

Story 1

मिठाई की दुकान पर छेड़छाड़, जनता ने सरेआम पीटा!

Story 1

भारत-ब्रिटेन डील से युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीएम मोदी

Story 1

जुबीन गर्ग की मौत का रहस्य गहराया: पत्नी गरिमा को सच का इंतज़ार!

Story 1

फ्लिपकार्ट बिग बैंग दिवाली सेल: 11 अक्टूबर से धमाल, एसबीआई कार्ड पर 10% छूट

Story 1

जन सुराज ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, रितेश पांडे सहित कई चौंकाने वाले नाम!

Story 1

आतंक और भय के बीच कला की शक्ति: लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को साहित्य का नोबेल

Story 1

शख्स ने छेड़े अजगर के अंडे, फिर जो हुआ...देखकर उड़ जाएंगे होश!

Story 1

26/11 हमले के बाद सेना तैयार थी, तो किसके कहने पर पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं हुई? भाजपा का कांग्रेस से सवाल