जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं, जिनमें मशहूर अधिवक्ता वाईवी गिरी और भोजपुरी गायक व अभिनेता रितेश पांडेय प्रमुख हैं।
हालांकि, कुछ लोगों के नाम इस सूची से गायब हैं। जन सुराज नेता पुष्पा सिंह का नाम सूची में न होने के बाद उन्होंने प्रशांत किशोर पर विश्वासघात का आरोप लगाया है।
मीडिया से बात करते हुए पुष्पा सिंह ने कहा कि उन्होंने सभी पार्टियों को छोड़कर प्रशांत किशोर पर भरोसा किया था। उन्होंने कहा कि वे प्रशांत किशोर की पदयात्रा में भी उनके साथ थीं। टिकट न मिलने पर उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले को टिकट मिलेगा, लेकिन अब जिन्हें टिकट मिला है, वे मशरक गांव में घूमने भी नहीं आए हैं। उन्होंने इसे अन्याय बताया है।
जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि 51 उम्मीदवारों की इस सूची में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इनमें 7 सुरक्षित, 17 अति पिछड़ा, 11 पिछड़ा और बाकी सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को उतारा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 8 से 9 अल्पसंख्यकों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी। उदय सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रशांत किशोर राघोपुर से 11 अक्टूबर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।
यहां जन सुराज पार्टी के 51 प्रत्याशियों की पहली सूची दी गई है:
*#WATCH पटना, बिहार: जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार सूची के विरोध जन सुराज नेता पुष्पा सिंह ने कहा, सभी पार्टी को छोड़ कर हमने जन सुराज के प्रशांत किशोर पर भरोसा किया। जब से उनकी पैदल यात्रा चली है उनके साथ हम चले हैं... मुझे टिकट नहीं मिला। पहले कहा जाता था कि जिसने सबसे ज्यादा… pic.twitter.com/A2k7aCnZao
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2025
शिक्षा पर केंद्रित संसदीय समिति की बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए अहम मुद्दे
हाई-टेंशन तार पर लटकता शख्स, फिर हुआ दर्दनाक हादसा!
बिहार NDA में सुलझा सीट बंटवारे का पेंच, चिराग पासवान माने!
ब्रिटेन का संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन, खालिस्तानी उग्रवाद पर भी गंभीर चर्चा
गुजरात में सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स डेवलपमेंट पर मंथन: दृष्टि से वेग की ओर बढ़ने का संकल्प
कानपुर में पत्नी ने प्रेमी संग होटल में पति को पकड़ा, सड़क पर मचा कोहराम
पत्नी दो, गाय लो: इंडोनेशिया में प्रेमी ने पति को दिया अनोखा ऑफर, करा दी शादी!
आईपीएल ने छीनी डब्ल्यूटीसी फाइनल की जीत, अश्विन का कड़वा खुलासा
मायावती का सपा पर हमला, योगी सरकार की प्रशंसा: लखनऊ रैली में बदले समीकरण?
लगातार तीन हार से पाकिस्तान की हालत खस्ता, अंक तालिका में सबसे नीचे