साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार: हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को मिला सम्मान
News Image

स्वीडिश एकेडमी ने साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की है. इस बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हंगरी के जाने माने लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को दिया गया है. इस घोषणा के साथ ही साहित्य जगत में गहराई, संवेदनशीलता और दर्शन से भरपूर लेखन की अहमियत को एक बार फिर रेखांकित किया गया है. लास्जलो अपनी कविताओं और रचनाओं के लिए काफी प्रसिद्ध हैं.

एकेडमी ने लास्जलो की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लेखनी प्रभावशाली और दूरदर्शी गहराई से भरी हुई है. वे एक ऐसे लेखक हैं, जो दुनिया की अराजकता और भय के बीच भी कला की शक्ति को जीवित रखते हैं. उनकी रचनाओं में काफ्का और थॉमस बर्नहार्ड की मध्य यूरोपीय परंपरा से जुड़ाव महसूस किया जा सकता है. इनमें बेलौसपन और दार्शनिक सोच की झलक मिलती है.

लास्जलो क्रास्नाहोरकाई का पहला उपन्यास सैटानटैंगो वर्ष 1985 में प्रकाशित हुआ था. यह उपन्यास हंगरी के एक ग्रामीण इलाके में रह रहे बेसहारा लोगों की जिंदगी और साम्यवाद के पतन की पृष्ठभूमि पर केंद्रित है. इस कृति ने उन्हें हंगरी में एक गंभीर और सशक्त लेखक के रूप में स्थापित किया.

लास्जलो ने अपनी लेखनी के दम पर दुनियाभर में नाम किया. साहित्य के दम पर ही उन्होंने सिनेमा जगत में भी पहचान बनाई. उनकी कई पुस्तकों को फिल्मी रूप में भी प्रस्तुत किया गया है. उनकी दो प्रमुख किताबें सैटानटैंगो और द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस पर फिल्में बनाई गई हैं. सैटानटैंगो पर बनी फिल्म लगभग 7 घंटे लंबी है और इसे क्लासिक सिनेमा का दर्जा मिला है. द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस एक छोटे गांव की सामाजिक और मानसिक जटिलताओं को दिखाती है, जो मानव स्वभाव की कमजोरियों को उजागर करती है.

लास्जलो को इस पुरस्कार के तहत 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 10.3 करोड़ रुपए), एक गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा. यह सम्मान 10 दिसंबर 2025 को स्टॉकहोम में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रिंकू सिंह की जान खतरे में? क्रिकेटर को अंडरवर्ल्ड से धमकी, 5 करोड़ की फिरौती!

Story 1

क्रांति गौड़ का अविश्वसनीय कैच! महिला विश्व कप में पलटा मैच का रुख, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

शख्स ने छेड़े अजगर के अंडे, फिर जो हुआ...देखकर उड़ जाएंगे होश!

Story 1

जर्मनी, महाराष्ट्र का गहरा दोस्त: मुख्यमंत्री फडणवीस ने निवेश के लिए किया आमंत्रित

Story 1

कप्तान बनते ही गिल का सफलता मंत्र: सबसे बड़ा लक्ष्य क्या है?

Story 1

उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही वर्ल्ड क्लास स्टेडियम हुआ लाल, थूक-थूककर लोगों ने किया कमाल

Story 1

जन सुराज ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 51 नामों का एलान

Story 1

गुजरात में सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स डेवलपमेंट पर मंथन: दृष्टि से वेग की ओर बढ़ने का संकल्प

Story 1

जंगल के राजा का चीते पर हमला, फिर जो हुआ वो चौंका देगा!

Story 1

हरियाणा पुलिस में भूचाल! डीजीपी और एसपी पर गिरी गाज, CM ने की IPS की पत्नी से मुलाकात