बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव के एक ट्वीट ने राजनीतिक विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है।
आज यानि 8 अक्टूबर को दिवंगत लोजपा नेता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि है। तेजस्वी यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, वंचितों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले श्रद्धेय रामविलास पासवान जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
तेजस्वी के इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि तेजस्वी ने इस पोस्ट के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से चिराग पासवान को संदेश दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एनडीए में चिराग पासवान के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी का फायदा उठाकर तेजस्वी चिराग पासवान को अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बिहार चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। सूत्रों के मुताबिक, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान भाजपा और जेडीयू से 45 से 54 सीटों की मांग कर रहे हैं, जिस पर सहमति नहीं बन पा रही है। बताया जा रहा है कि इस असहमति के चलते चिराग नाराज हैं और उन्होंने अपनी रणनीति पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है। एनडीए के भीतर यह तनाव तब बढ़ा है जब बिहार में छोटे दलों की भूमिका निर्णायक होती जा रही है।
राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि तेजस्वी का यह कदम एनडीए के अंदर चल रही खींचतान के बीच विपक्षी INDIA ब्लॉक की संभावनाओं को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उनका यह पोस्ट एलजेपी (रामविलास) को विपक्षी गठबंधन में शामिल करने या कम से कम भाजपा-जेडीयू के समीकरणों को अस्थिर करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। चुनावी मौसम में इस तरह की राजनीतिक पहलें बिहार की सियासत में नए गठबंधन संकेतों को जन्म दे रही हैं।
वंचितों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले श्रद्धेय रामविलास पासवान जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। pic.twitter.com/atciSp7cVx
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 8, 2025
जुर्म सहो मत... : क्या चिराग पासवान को चाहिए डिप्टी CM की कुर्सी? सीट बंटवारे पर मंथन से पहले शाह-नीतीश की बढ़ी टेंशन
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती
10 साल में 40 मैच: दर्द छुपाए मुस्कान, संजू सैमसन का छलका दर्द!
अखिलेश से मुलाकात के बाद क्या बसपा में जाएंगे आज़म खान? मिला ये जवाब
राफेल, सुखोई और मिग-29: वायुसेना दिवस पर आसमान में गर्जा भारतीय वायुसेना का पराक्रम
बिहार कांग्रेस का बड़ा दांव: 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय, पहली लिस्ट आज रात!
मौलिक अधिकार छीनने वालों को मिलनी चाहिए सज़ा: CJI पर जूता फेंकने की कोशिश पर खरगे
इंडियन सुनते ही तालिबानी ने बिना कागज देखे छोड़ा, चाय का ऑफर दिया!
श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या का पहला भारत दौरा, NDTV वर्ल्ड समिट में लेंगी हिस्सा
बाएं हाथ से भी गेंदबाजी करूंगा : संजू सैमसन ने बयां किया दर्द, 10 साल में खेले सिर्फ 40 मैच