श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या अगले हफ्ते भारत दौरे पर रहेंगी। वह यहां एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में भाग लेंगी। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी।
इस अवसर पर उन्होंने एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने भारत और श्रीलंका के आपसी रिश्तों की बात की है, और ये भी बताया है कि ये समिट उनके देश के लिए क्यों महत्वपूर्ण होने वाला है।
अपने वीडियो संदेश में पीएम अमरसूर्या ने कहा, भारत दौरा मेरे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री के नाते यह मेरी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। भारत और श्रीलंका इतिहास, संस्कृति और साझा नैतिक मूल्यों की वजह से आपस में जुड़े हैं। हमारे रिश्ते बहुत गहरे और महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने आगे कहा, मैं इस मौके का प्रयोग हमारे आपसी सहयोग को ट्रेड, निवेश, शिक्षा, विकास जैसे क्षेत्रों में मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पता है कि साथ मिलकर हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं जो दोनों देशों में समृद्धि और स्थिरता लाने वाला होगा।
पीएम अमरसूर्या ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट को लेकर भी उत्सुकता जताई। उन्होंने कहा, मैं एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं जहां मेरे पास ग्लोबल लीडर्स और थिंकर्स के साथ वार्ता करने का मौका होगा। अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आर्थिक मोर्चे पर मैं श्रीलंका के नजरिये को पेश करने की उम्मीद करती हूं। साथ ही, उम्मीद है कि मैं हमारे क्षेत्र और दुनिया में मौजूद वर्तमान चुनौतियों पर एक सार्थक वार्ता में योगदान दे सकूंगी।
हरिनी अमरसूर्या ने पिछले साल सितंबर में श्रीलंका की पीएम के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। 24 सालों बाद श्रीलंका को हरिनी के रूप में पहली महिला पीएम मिली हैं। उनसे पहले सिरिमावो भंडारनायके ने 2000 तक पीएम के तौर पर देश की सेवा की थी। हरिनी, तीसरी महिला हैं जो देश की पीएम के पद तक पहुंची हैं।
प्रधानमंत्री पद के अलावा अमरसूर्या के पास न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान और तकनीक, स्वास्थ्य और निवेश के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।
श्रीलंका की नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) पार्टी की नेता और अब पीएम, हरिनी के रिश्ते भारत के साथ काफी गहरे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की है। इस कॉलेज से उन्होंने समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। हरिनी के साथ ही हिंदू कॉलेज को एक पूर्व छात्र के रूप में किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष बनने का गौरव मिला है। हरिनी अमरसूर्या ने हिंदू कॉलेज में 1991 से 1994 बैच की छात्रा रही हैं।
17 अक्टूबर को NDTV वर्ल्ड समिट में शामिल होंगी श्रीलंका की प्रधानमंत्री
— NDTV India (@ndtvindia) October 8, 2025
श्रीलंका की प्रधानमंत्री बनने के बाद हरिणी अमरसुरिया का भारत का पहला आधिकारिक दौरा. सुनिए उन्होंने क्या कहा..#NDTVWorldSummit pic.twitter.com/gjnMorf7Yj
ये पुरानी लंबी कार किसकी है? गौरव से भर उठा सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर छाया कलयुग का कन्हैया , असाधारण प्रेम ने जीता दिल
उमर अब्दुल्ला को महबूबा की नसीहत: केजरीवाल बनो, ममता नहीं!
कानपुर के मिश्री बाजार में जोरदार धमाका, दो स्कूटी में ब्लास्ट, 6 गंभीर घायल
शुक्र गोचर 2025: इन 3 राशियों पर बरसेगा धन, बदल जाएंगे दिन
प्रेमानंद जी महाराज का स्वास्थ्य: क्या पदयात्रा स्थगित होने का कारण उनकी बीमारी है? जानिए सच्चाई
रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर तेजस्वी का श्रद्धांजलि संदेश, सियासी गलियारों में हलचल
मैं नहीं सुधरूंगा : पीएम मोदी के बाद अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस से पूछा - संतरा कैसे खाते हैं?
कफ सिरप के बाद अब पेट साफ करने वाली दवा में मिला फंगस, सप्लाई पर लगी रोक
सांप और नेवले की खूनी जंग, नेवले ने मुंह में दबाकर पटका!