कानपुर के मिश्री बाजार में जोरदार धमाका, दो स्कूटी में ब्लास्ट, 6 गंभीर घायल
News Image

कानपुर के मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार में बुधवार देर शाम एक जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका दो स्कूटी में हुआ, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके की चपेट में आने से 6 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

घटना मूलगंज थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। शाम का समय होने के चलते बाजार में काफी चहल-पहल थी। इसी बीच मिश्री बाजार में सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा तो 6 लोग घायल अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन में पुलिस ने सभी को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उनके साथ फॉरेंसिक और बम स्क्वायड टीम भी थी। दोनों टीमों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

जांच-पड़ताल के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल उर्सला हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आठ लोगों को यहां लाया गया था। इनमें से दो लोग मामूली रूप से घायल थे, जिनको प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं छह लोग गंभीर घायल थे, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मिश्री बाजार में धमाका क्यों हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। मौके पर बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौजूद है, जिससे ब्लास्ट का भी अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ लोगों का कहना है कि स्कूटी में पटाखा रखा था और वही ब्लास्ट हो गया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार: विकास की रफ़्तार, आगे या पीछे? 2025 चुनाव तय करेगा!

Story 1

चिराग पासवान के लिए लड़ने-मरने की बात करने की नौबत क्यों आ गई?

Story 1

हिंडन में गरजे राफेल, सुखोई, और मिग-29, वायुसेना ने दिखाया दम

Story 1

मैं नहीं सुधरूंगा : पीएम मोदी के बाद अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस से पूछा - संतरा कैसे खाते हैं?

Story 1

प्रियंका गांधी की आलिया भट्ट से अनोखी मुलाकात! सोशल मीडिया पर साझा किया मजेदार किस्सा

Story 1

WWE Crown Jewel में इन 3 सुपरस्टार्स को मिल सकता है धोखा!

Story 1

सीसीटीवी में कैद खौफनाक विस्फोट! 10 KM तक गूंजी धमाकों की आवाज

Story 1

तलाक का जश्न: मां ने दूध से नहलाया, शेरवानी पहन काटा हैप्पी डिवोर्स केक

Story 1

बाएं हाथ से भी गेंदबाजी करूंगा : संजू सैमसन ने बयां किया दर्द, 10 साल में खेले सिर्फ 40 मैच

Story 1

बिलासपुर में बस पर पहाड़ का मलबा गिरने से 15 की मौत, PM और CM ने जताया शोक