सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफगानिस्तान में एक भारतीय पर्यटक को तालिबानी सुरक्षाकर्मी द्वारा एक चेकपॉइंट पर पासपोर्ट जांच के लिए रोका गया।
जैसे ही उस व्यक्ति ने बताया कि वह भारत से है, तालिबानी सुरक्षाकर्मी मुस्कुराए और उसका स्वागत किया। उन्होंने बिना कोई कागजात जांचे ही उसे आगे जाने दिया। इतना ही नहीं, तालिबानी ने उसे चाय पीने के लिए भी पूछा।
वीडियो में सुना जा सकता है कि चेक पोस्ट पर रुकने पर बाइक सवार सबसे पहले सलाम वालेकुम कहता है। इसके जवाब में चेकपॉइंट पर खड़ा व्यक्ति पूछता है, कौन से देश से हो? और बाइक सवार जवाब देता है, इंडिया।
वायरल वीडियो में चेक पॉइंट पर खड़ा व्यक्ति कहता है, वेलकम काबुल, अफगानिस्तान। फिर वह कहता है, इंडिया-अफगानिस्तान ब्रदर।
जब बाइक सवार अपना पासपोर्ट और दूसरे दस्तावेज दिखाने लगता है, तो चेकपॉइंट पर खड़ा शख्स कहता है, नो प्रॉब्लम, डॉक्यूमेंट दिखाने की जरूरत नहीं है। आगे वह कहता है, नो नीड टू इजाजतनामा।
इसके बाद वह भारतीय बाइक सवार से चाय के लिए पूछता है, जिसपर बाइक सवार कहता है कि उसे देर हो रही है, लेकिन धन्यवाद।
इसके बाद बाइक सवार कहता है, देखा आपने, इंडिया सुनकर कैसे उससे बात करने का तरीका ही चेंज हो गया।
इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, याराना बहुत पुराना है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे यकीन है कि अब पाकिस्तानी काबुल में घुसने के लिए खुद को भारतीय कहेंगे। पश्चिमी देशों में वे यही करते रहे हैं। वे सबको बताते हैं कि वे भारतीय हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह वाकई दिल को छू लेने वाला पल है। सबसे अप्रत्याशित जगहों पर भी, सम्मान और दोस्ती झलकती है। भारत और अफगानिस्तान के बीच का रिश्ता राजनीति से परे है। यह दशकों की सद्भावना, संस्कृति और मानवता पर आधारित है। प्यार और शांति हमेशा वहीं जीतते हैं जहां दिल होते हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा, दोस्ती की ताकत है। कोई डर नहीं, कोई संदेह नहीं- सिर्फ सम्मान और भाईचारा जो राजनीति या सीमाओं से परे है।
An Indian tourist in Afghanistan was stopped by the Taliban at a checkpoint for a routine passport check. But the moment he said he was from India, they smiled, welcomed him, & let him go without even checking his documents. This is how Afghanistan treats its true friends. 🇦🇫❤️🇮🇳 pic.twitter.com/YsKFVVEVP5
— Fazal Afghan (@fhzadran) October 7, 2025
मुंबई हमले के बाद कांग्रेस ने अमेरिका के सामने टेके घुटने: पीएम मोदी
आउट होने पर पृथ्वी शॉ का आपा खोया, मुशीर खान को मारने दौड़े!
WWE Crown Jewel में इन 3 सुपरस्टार्स को मिल सकता है धोखा!
पुतिन के जन्मदिन पर पीएम मोदी का फोन, भारत दौरे का किया स्वागत, ट्रंप की बढ़ी टेंशन!
चिराग पासवान ने सीट बंटवारे पर तोड़ी चुप्पी, कहा - सही समय पर सब कुछ स्पष्ट होगा
वायरल वीडियो: बोकारो में मॉक ड्रिल, नेपाल विरोध बताकर फैलाया झूठ
जहां तक निगाहें, वहां तक व्हेल की हड्डियां: रूस में मिला कंकालों का समंदर
पीएम मोदी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें कब शुरू होंगी उड़ानें?
रोहित शर्मा के बयान से खलबली, चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का श्रेय इस पूर्व खिलाड़ी को दिया
रूसी सेना के लिए यूक्रेन में लड़ रहा गुजराती युवक, किया सरेंडर, सुनाई आपबीती