प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 अक्तूबर 2025) को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बना है।
यह भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत बनाया गया है। यह मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के साथ मिलकर मुंबई में हवाई यात्रा को सुगम बनाएगा और मुंबई को ग्लोबल मल्टी एयरपोर्ट सिस्टम की कैटेगरी में शामिल करेगा।
नवी मुंबई हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन दिसंबर 2025 में शुरू होगा। टिकटों की बिक्री अक्टूबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है। इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान भी यहां से उड़ान भरेंगे।
यह भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल हवाई अड्डा है। यहाँ वाहन पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग, ऑनलाइन बैगेज ड्रॉप बुकिंग और इमिग्रेशन सेवाओं की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के सीईओ अरुण बंसल के अनुसार यात्रियों को उनके फोन पर एक संदेश मिलेगा जिसमें बताया जाएगा कि उनका बैग कैरोसेल पर कितने नंबर पर है।
यह हवाई अड्डा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें बड़े वाणिज्यिक विमानों को संभालने के लिए 3,700 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक यात्री टर्मिनल और एडवांस्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं।
यह हवाई अड्डा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) बंदरगाह से 14 किमी, महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमआईडीसी), तलोजा इंडस्ट्रियल एरिया से 22 किमी, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के माध्यम से) से 35 किमी, ठाणे से 32 किमी और पावरलूम शहर भिवंडी से 40 किमी दूर है।
#WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra | Prime Minister Narendra Modi inaugurates Phase 1 of the Navi Mumbai International Airport, built at a cost of around Rs 19,650 crore.
— ANI (@ANI) October 8, 2025
(Source: DD News) pic.twitter.com/6kSxFSHNgB
झारखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
आलिया भट्ट नामक गाय से मिलीं प्रियंका गांधी, अभिनेत्री से मांगी माफी!
भारी बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार, 15 उड़ानें डायवर्ट!
सांडों की लड़ाई बनी गायक राजवीर जवंदा की मौत का कारण, पत्नी की बात न मानने का गम
चिराग पासवान: क्या फिर दिखा रहे हैं अति-आत्मविश्वास?
बिग बॉस 19 में बरमूडा ट्रायंगल का तांडव, मालती ने तान्या को पूल में फेंका!
भारत के खिलाफ फ्लाप, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जेक ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक!
देखकर जुगाड़ भी जोड़ लेगा हाथ, वायरल वीडियो में दिखा अद्भुत भारतीय दिमाग
रूसी सेना के लिए यूक्रेन में लड़ रहा गुजराती युवक, किया सरेंडर, सुनाई आपबीती
बंगाल में डॉक्टर बना देवदूत: भूस्खलन के बीच रस्सी से लटककर मरीजों तक पहुंचे