तमिलनाडु में 8 से 12 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका है। केरल और माहे में यह स्थिति 8 से 13 अक्टूबर तक बनी रहेगी।
लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 8 से 11 अक्टूबर तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 8 से 12 अक्टूबर तक, रायसीमा में 8 से 11 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है।
अगले पांच दिनों के दौरान कर्नाटक और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ तूफान आने की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में अगले 3 से 4 दिनों तक, बिहार, झारखंड में 8 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश, तूफान और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 8 अक्टूबर को बिजली के साथ तूफान की संभावना जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दिल्ली के कुछ इलाकों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 8 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश, तूफान और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक बिजली के साथ तूफान की आशंका है।
मछुआरों को पश्चिम मध्य और निकटवर्ती उत्तर पश्चिम, पूर्व मध्य सागर में 8 अक्टूबर तक, केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में 9 अक्टूबर तक, कर्नाटक तट पर 8 अक्टूबर को, मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र में 10 से 12 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
Recent DWR Radar image [ 15:32 IST ]suggest Moderate Thunderstorm (wind speed 40- 60 KMph) with Lightning and Hail very likely over parts of Central Delhi, South West Delhi, West Delhi, North West Delhi, North Delhi during next few hours. pic.twitter.com/6Aaq5pQ7fp
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 7, 2025
MS धोनी का नया कारनामा: बने DGCA सर्टिफाइड ड्रोन पायलट
U19 मैच में आउट होने पर अंपायर से नाराज हुए वैभव सूर्यवंशी!
फैक्ट चेक: धान काटने वाली वायरल मशीन न तो असली, न ही चीनी आविष्कार
मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की चर्चा पर पिता का बड़ा बयान, लालू यादव के शासन पर उठाए सवाल
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मिलने आईसीयू पहुंचीं ममता बनर्जी, हालत बताई स्थिर
केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी: 4 रेल परियोजनाएं, 85 लाख से ज़्यादा लोगों को सीधा लाभ!
ओडिशा: नदी में नहाती महिला को खींचकर ले गया मगरमच्छ, खौफनाक वीडियो वायरल
कांतारा चैप्टर 1: निर्माताओं की फैंस से अपील, दैव की नकल न करें
भारत के खिलाफ फ्लाप, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जेक ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक!
दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर हाहाकार, जाम से लोग बेहाल